Tuesday, June 7, 2011

अंबानी के शाही महल पर विवादों का साया !

         वक्फ बोर्ड के ज़मीन पर खड़ी है एंटीलिया ?
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयर मैं मुकेश अंबानी के एक अरब डालर से भ़ी ज़्यादा खर्च से बने 27 मंजिला शाही महल एंटीलिया से विवादों का साया हटता नहीं दिख रहा है | अभी हाल ही में रतन टाटा ने मुकेश के शाही महल पर उंगली उठाई थी कि अब केंद्र सरकार ने कथित रूप से एंटीलिया का निर्माण वक्फ बोर्ड की ज़मीं पर किए जाने की मामले की सी.बी.आई. जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार से सिफारिश की है | पीएमओ ने अल्पसंख्यक मामले के मंत्रालय से इस बारे में रिपोर्ट माँगी थी कि क्या महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व सीईओ को इस ज़मीन के सौदे का विरोध करने के लिए "परेशान" तो नहीं किया जा रहा है | पीएमओ की इस पत्र के बाद सरकार ने राज्य सरकार से मामले की सीबीआई जांच के लिए कदम उठाने की सलाह दी है | 
         महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड के एक सदस्य का कहना है कि एक मई 2008 को अल्पसंख्यक मामलों के तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री ए.आर.अंतुले के पास एक लिखित शिकायत की थी | जिसमें उन्होंने कहा था कि एंटीलिया का निर्माण वक्फ बोर्ड की 4532 वर्ग मीटर ज़मीन का अवैध तरीके से अधिग्रहण कर किया जा रहा है | उस सदस्य का तो यहाँ तक आरोप है कि महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड ने ज़मीन को 2003 में महज़ 21 करोड़ 50 लाख रूपए में एंटीलिया कामर्शियल को बेंच डाला, जबकि इसकी उस वक्त खुले बाज़ार में कीमत 500 करोड़ रूपए से कम नहीं थी | आदर्श हाउसिंग सोसायटी का मामला सामने आने के बाद सीवीसी ने एंटीलिया का निर्माण वक्फ बोर्ड की ज़मीन पर किये जाने की शिकायत को संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र सरकार को इस बारे में रिपोर्ट देने को कहा है |
         रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की ओर से शिकायतकर्ता एडवोकेट अहमद खान पठाण के उस दावे को सिरे से खारिज किया गया है | जिसमें उन्होंने अंबानी का शाही महल वक्फबोर्ड की ज़मीन पर बने होने का दावा किया है | रिलायंस ने कहा है कि इस ज़मीन को खरीदते समय मालिक को उचित मुआवजा दिया गया है और एंटीलिया का निर्माण महाराष्ट्र राज्य वक्फ बोर्ड की ज़मीन पर नहीं हुआ है | आलीशान 27 मंजिला एंटीलिया दक्षिण मुम्बई के पास कोलाबा इलाके के अल्टामांट रोड पर स्थित है | गौर तलब है कि 570 फीट ऊंची एंटीलिया करीब चार लाख वर्ग मीटर में बनी है | आकार में इस घर का दायरा मुम्बई के करीब 500 बेडरूम फ़्लैट के बराबर है | इमारत में तीन हैलीपैड, और 160 वाहनों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग की भ़ी व्यवस्था है |
         इसमें चार लाख वर्ग फूट से ज्यादा की जगह है, इसमें व्यायामशाला, योगशाला, डांस स्टूडियो, बालरूम, अतिथियों के कमरे, 50 - सीटों वाला फिल्म थियेटर, तीन हैलीपेड और कोई 160 गाड़ियों के लिए अंडरग्राउंड पार्किंग भ़ी है | एंटीलिया में 9 लिफ्टें लगी हैं | जिनमें से दो अंबानी परिवार के लिए हैं | जबकि दो पार्किंग इलाकों के लिए, तील लिफ्टों का इस्तेमाल मेहमानों के लिए है | इसके बालरूम में शीशों के झाड-फानूस लगे हैं | जिनसे छत की 80% जगह भरी हुई है | यहाँ एक मंच भ़ी है | जहां से भाषण दिए जा सकते हैं | पीछे एक प्रोजेक्टर स्क्रीन है | एक कमरा कला, चित्रों आदि के लिए है | मकान का रसोई घर इतना विशाल है कि इसमें कई सौ लोगों के लिए खाना बनाया जा सकता है | एक पत्रिका के अनुसार मुम्बई की गर्मी से बचने के लिए 'आईस रूम' भ़ी है | जहां बर्फ का मजा लिया जा सकता है | कोशिश की गई है कि मकान गर्मी में ठंडा और सर्दी में गर्म रहे | कहा जा रहा है कि भीतरी सजावट के लिए अमेरिका की डिजाईनर कम्पनी की मदद ली गई थी | लेकिन सजावट पर भारतीय प्रभाव है | यही नहीं ये मकान वास्तु के आधार पर बनाया गया है |
                                                                                                       मुनीर अहमद मोमिन                                                        

Friday, June 3, 2011

गांधी के नाम को शर्मसार करता एक गांधी !

             इरादा था दीपिका संग सात फेरे लेने का
         राष्ट्रपिता के नाम से मशहूर महान आत्मा मोहन करमचन्द गांधी, जिनके बदौलत देश को आजादी हासिल हुई | एक सर्वथा संत चरित्र, ऐसा कि देश से कहीं अधिक विदेशों में आदरणीय, सम्माननीय और अनुकरणीय | वे गुजरात से थे | एक और हाईटेक गांधी भ़ी गुजरात से ही है अभय | अपने नाम के तरह ही अभय, निर्भय होकर दस हज़ार से अधिक लोगों को पांच हज़ार करोड़ का चूना लगाकर देश से फुर्र हो गया | इसीलिए कहा जाता है कि अजी ! नाम में क्या रखा है | अगर नाम-राशि में कुछ होता तो ओबामा और ओसामा के आलावा राम और रावण तथा कृष्ण और कंस समराशि ही थे | लेकिन गुण-धर्म व आचरण में असीम/अनंत विषमता | इस तरह इस अभय गांधी नामक जीव के पांच हज़ार करोड़ रूपए के महाठगी का पर्दाफाश हुआ है |
         अभय करीब ७,५०,००० करोड़ रूपए की ठगी करने के इरादे से लाखों लोगों से धोख़ा-धड़ी कर रहा था | उसका इरादा शार्टकट में अरबपति बनकर मशहूर फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से विवाह रचाने का था | अहमदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ने इस महाठग अभय गांधी के बारे में सूचना मिलने पर छापे मारे | जिनमें साढ़े चार करोड़ रूपए की नकदी उसके बैंक खातों से बरामद की गई, लेकिन अभय गांधी को पहले ही इसकी जानकारी मिल चुकी थी | अतः वह अपनी परिवार वालों के साथ देश छोड़कर संभवतः ब्रिटेन भाग गया है | उसने दस हज़ार से अधिक लोगों को एक लाख रूपए के निवेश पर एक लाख ६० हज़ार रूपए या हर महीने १० हज़ार रूपए देने का लालच देकर ठगा | 
         प्रांभिक जानकारी के अनुसार पांच हज़ार करोड़ रूपए का चूना उसने लगाया है | कुछ जानकारों ने यह राशि पांच सौ करोड़ बताई है | वह दुनिया के टॉप टेन अमीरों में शुमार होना चाहता था | फिलहाल पुलिस इस घोटाले की गहराई व तेज़ी से जांच करने में जुटी है | जिससे कई बड़ी हस्तियों के भ़ी बेनकाब होने की उम्मीद है | महाठग डा. अशोक जडेजा के बाद अब गुजरात में अभय गांधी नामक व्यक्ति के ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है | इसकी विधिवत शिकायत मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है | अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने अभय के बैंक खातों से साढ़े चार करोड़ रूपए की नकदी जप्त की है | उसकी हरकतों का खुलासा अप्रैल में ही हो गया था | लेकिन मामला दर्ज़ न होने के कारण पुलिस ज्यादा नहीं कुछ कर पाई थी | इसका फायदा उठाकर गांधी अपने परिजनों के साथ देश छोड़कर भाग गया |
         अब यत्र, तत्र और सर्वत्र अभय द्वारा गुजरात के हज़ारों निवेशकों को स्कीम का झांसा देकर ५,००० करोड़ रूपए का चूना लगाने की बात कही जा रही है | अभय की एआईएसई कैपिटल मैनेजमेंट कम्पनी केवल अहमदाबाद ही नहीं बल्कि खेडा, नाडियाद, आणन्द एवं बड़ोदरा सहित राज्य के कई हिस्सों में सक्रिय थी | इसके जाल में दस हज़ार से अधिक लोगों का पैसा फंसने की आशंका है | जानकारी के मुताबिक़ अभय ने दो स्कीमें चला रखीं थी | इनमें एक - एक लाख रूपए पर प्रतिमाह १५% ब्याज और कुछ महीने में एक साथ एक लाख ६० हज़ार रूपए देने की स्कीमें शामिल हैं | वह १५ हज़ार करोड़ या साढ़े सात लाख करोड़ रूपए की काली कमाई करना चाहता था |
                                                           मुनीर अहमद मोमिन        

Thursday, May 26, 2011

देश का तकरीबन 73 लाख करोड़ कालाधन बाहर ?

         दो साल में 30 हज़ार करोड़ रूपए की वसूली !

         आयकर विभाग द्वारा पिछले दो सालों में की गई छापेमारी में ३० हजार करोड़ रूपए की की गई काले धन की वसूली निश्चय ही एक बड़ी उपलब्धि मानी जानी चाहिए | सेंट्रल बोर्ड आफ डाइरेक्टर टैक्सेस (CBDT) के अध्यक्ष सुधीर चन्द्रा का यह दावा सरकारी अंधेरगर्दी में कहीं तो यह एहसास दिलाता है कि कुछ काम भ़ी हो रहा है | चंद्रा के अनुसार हर छापेमारी में करीब सौ करोड़ रूपए का काला धन मिला | स्पष्ट है कि देश में इससे बहुत ज्यादा काला धन है | जैसे घोड़ा व्यवसायी व टैक्स चोर ब्लैक मनी मेकर हसन अली से वसूली आखिर कहीं न कहीं तो भारत में ही उसके सोर्सेज़ रहे होंगे | जिनसे समय पर उनके द्वारा एकत्र काली संपत्ति व काले धन की कुछ मात्रा में ही सही वसूली होती है | ऐसे सैकड़ों मामले हो सकते हैं | क्योंकि स्विस व विदेशी देशों में ७२ लाख ८० हजार करोड़ रूपए भारतीयों के जमा बताए गए हैं | हर साल जीडीपी या सकल घरेलू आय की ५% रकम हवाला या अन्य माध्यम से विदेशों में जाती है | जो फिर नहीं लौटती | यानि २० वर्षों में एक पूरे साल की जीडीपी विदेशों में चली जाती है | 
         वर्तमान जीडीपी के अनुसार यह लगभग ढ़ाई लाख करोड़ रूपयों से अधिक है | और यहाँ तक है कि जब पिछले तीन सालों में अमीर उद्योगपतियों को चार लाख करोड़ रूपए अधिक की टैक्स छूट दी गई | ऐसे अमीरों द्वारा बैंक के भ़ी ५० हज़ार करोड़ रूपए से अधिक डूबोए गए हैं | हर साल ५० हजार करोड़ रूपए से ८० हजार करोड़ रूपयों की ब्लैक मनी बनती है | यह एक पुराना अनुमान है | जो अब तक दुगुनी हो चुकी है | देशभर में कितनी ब्लैकमनी है यह बता पाना मुश्किल है | इसी अनुमान के आधार पर २० देशों में १० लाख करोड़ रूपए तक की न्यूनतम ब्लैक मनी पैदा हुई है | बताया गया है कि २१ लाख करोड़ रूपए जो विदेशी देशों में जमा हुए हैं | वे आर्थिक सुधारों के बाद के हैं | मनी बचाना न सिर्फ राष्ट्रीय अर्थ व्यवस्था से गद्दारी व क़ानून की नज़र में अपराध है, बल्कि यह मानवीय दृष्टी से भ़ी भयानक क्रूरता है | क्योंकि इससे करोड़ों लोग गरीब, बेकार, अशिक्षित व अकालग्रस्त होते हैं | सुविधाओं का अभाव होता है | विकास योजनाएं रूकती है और भ्रष्टाचार पनपता है | ब्लैक मनी एक न एक साथ कई तरह की भार करती है | जैसे बच्चों का दूध, शिक्षा व दवा का भ़ी हक़ छीन लेती है | हमारे देश में यह वर्ग विभाजन करती है | इसी के कारण राजनैतिक रूप से भारी भ्रष्टाचार पैदा होता है | 
         चुनाव में काले धन का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होता है | अतः चुनाव ही भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन जाता है | चुनाव में हुआ खर्च उम्मीदवारों के लिए इन्वेस्टमेंट की तरह होता है | जिसे वे जीत के बाद कई गुनी रकम व सम्पत्ति के रूप में वसूलते हैं | राजनीति काली कमाई का शार्टकट है | यही कारण है कि राजनीति सेवा नहीं मेवा या बिना काम किए अमीरी का माध्यम बन गया है | अब राजनीति भ़ी कैरियर बनती जा रही है | आज़ादी के बाद के २५ वर्षों में वे लोग जो आज़ादी, देशभक्ति और देश सेवा से प्रेरित होते थे | वह पीढ़ी ही जैसे चली गई | त्याग व समर्पण का अभाव हो गया है | वर्ष १९९०-९१ में जब डा. मनमोहन सिंह वित्तमंत्री बने और ग्लोबलाईजेशन के लिए सरकार ने रेड कारपेट बिछाए तो फिर पैसा कैरियर और व्यक्तिगत महत्वकांक्षाएँ ही प्रमुख हो गईं और काले धन के निर्माण में तेज़ी आई | यह तथ्य है कि जारी वर्ष में देश में नौ लाख करोड़ रूपयों से भ़ी अधिक का राजस्व करों के रूप में वसूला जा चुका है | अगले दो सालों में हमारा वार्षिक केन्द्रीय बचत १५ लाख करोड़ रूपए हो सकता है | मगर ब्लैक मनी का मुद्दा संतोष जनक ढ़ंग से हल होता दिखाई नहीं देता | ब्लैक मनी की चुनौती से निपटे बिना हमारी आर्थिक व्यवस्था व हमारा विकास अपंग ही रहेगा |
                                                                मुनीर अहमद मोमिन       

Wednesday, May 25, 2011

भारत में भ़ी कौमार्य की खरीद-फरोख्त चालू

  यह संक्रामक रोग देश के लिए कत्तई शुभ संकेत नहीं

         अभी जुमा-जुमा आठ दिन पहले ही तमिलनाडू में जे. जयललिता औए पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के चुन के आने बाद मीडिया से लेकर देश का  तमाम कथित बुद्धिजीवी वर्ग खूब बम-बम था कि देश में पहली बार एक साथ चार-चार मुख्यमंत्री महिला हुई हैं | इसे नारी शक्ति, महिला क्रान्ति, नारी जागरण, उत्थान, चेतना और बदलाव आदि-इत्यादि बताकर इस विषय पर विश्लेष्ण/चर्चा यत्र-तत्र-सर्वत्र चालू था | यह सच है कि आज देश में चार-चार मुख्यमंत्री महिला हैं | इससे पूर्व भ़ी राजस्थान में वसुंधरा राजे सिंधिया और मध्य-प्रदेश में उमा भारती नामक महिला मुख्यमंत्री रह चुकीं है | पूर्व में तो लम्बे अरसे तक एक महिला ही देश की प्रधानमंत्री रहीं है | केंद्र में भ़ी किसी की भ़ी सरकार रही हो हमेशा दर्जन भर महिलाएं मंत्री रहीं हैं | मौजूदा समय में तो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति से लेकर लोकसभा अध्यक्ष तक महिला हैं | यूपीए की चेयर परसन से लेकर राष्ट्रीय स्तर की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से और पीडीएफ जैसी क्षेत्रीय पार्टी की प्रांताध्यक्ष तक महिला है | लेकिन उससे बड़ा सच यह है कि इस दौरान महिला उत्पीडन और अत्याचार, बलात्कार व व्यभिचार का ग्राफ भ़ी तेज़ी से बढ़ा है और दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है | इससे साबित होता है कि महिलाओं को राजनैतिक अथवा संवैधानिक पदों पर महज़ बैठने या बिठा देने भर से महिलाओं की स्थितियों में सुधारात्मक परिवर्तन मुमकिन नहीं है | कम से कम बेंगलूर से आ रही खबरों के मुताबिक़ तो देश में अब कौमार्य की खरीद-फरोख्त चालू हो गई हो और यह महामारी पूरे देश में तेज़ी से पाँव फैलाती जा रही है | हो सकता है कि इस तरह का कारोबार देश के अन्य हिस्सों में भ़ी धडल्ले से चल रहा हो जो अभी प्रकाश में आने से वंचित हो |          
         देश के आई टी हब के तौर पर मशहूर बेंगलूर का एक घिनौना चेहरा सामने आया है | यहाँ पैसे की कमी के चलते बेटियों की शादी कर पाने में मजबूर माँ-बाप कुंआरी लडकियों को महज़ लाख-डेढ़ लाख में बेच देते हैं | शहर में कुआंरी लडकियों की तलाश तेज़ हो गई है | लेकिन यह दुल्हन बनने के लिए नहीं बल्कि कुछ घंटों की मौज-मस्ती के लिए | इस मामले में अभी तक पुलिस में कोई केस तो दर्ज़ नहीं हुआ है, लेकिन सेक्स वर्करों के लिए काम करने वाले गैर सरकारी  संगठनों ने शहर में तेज़ी से फ़ैल रही इस बीमारी की ओर आगाह किया है | कुंआरी लडकियों पर कुछ घंटों के लिए लाख-डेढ़ लाख रूपए खर्च करना यहाँ के रईस लोगों के लिए कोई मायने नहीं रखता | कौमार्य बेचने का चलन पश्चिमी देशों में एक तरह से आम है | लेकिन दलाल इसे बेंगलूर में भ़ी लोकप्रिय बनाने में जूटे हैं | इस धंधे में लगे दलालों की भ़ी कोई कमी नहीं है | यह ऐसे माँ-बाप की तलाश में रहते हैं | जिनकी बेटी शादी करने के लायक हुई है | और आर्थिक तंगी के चलते इसमें रूकावट आ रही है | ये दलाल ग्राहकों से इन माँ-बाप को मिलवाते हैं और सौदा तय हो जाता है | 
         मैजेस्टिक एरिया में काम करने वाले एक एनजीओ से जुड़े लोगों के मुताबिक़ शहर में कई ऐसी लडकियाँ हैं | जो अपनी माँ-बाप की परेशानी कम करने के लिए बिल्डरों, राजनेताओं या धन्ना सेठों के साथ चंद घंटों के लिए सोने को तैयार हैं | ऐसे में माँ-बाप जिनके पास दहेज़ देने या शादी के खर्च के लिए पैसे नहीं हैं | वे भ़ी अपनी कुआंरी लडकियों को रईसों के साथ सोने के लिए राजी करते हैं | ऐसा केवल बेंगलूर में ही नहीं बल्कि आस-पास के ग्रामीण इलाकों में भ़ी हो रहा है | शहर से सटे ग्रामीण इलाके में हाल ही में ऐसा ही एक मामला सामने आया था | यह माँ-बाप अपनी बेटी की शादी के लिए लाख सुपे जुटा नहीं पा रहे थे | ऐसे में एक दलाल ने लडकी की माँ से संपर्क किया और पैसे जुटाने का उपाय बताया | औरत ने डेढ़ लाख रूपए के लिए अपनी कुआंरी बेटी को हसन नाम के एक शख्स के साथ सोने की इजाजत दे दी | इस मामले में सबसे पहले लडकी का कौमार्य परीक्षण हुआ | फिर तय तारीख पर उस लडकी को उसकी माँ के साथ बेंगलूर से सटे एक रिसोर्ट में लाया गया | जब ग्राहक लडकी के साथ रिसोर्ट के कमरे में गया तो उसकी माँ बाहर बैठकर उसका इंतज़ार कर रही थी | घंटे भर बाद उस शख्स ने लडकी और उसकी माँ को घर भिजवाने का भ़ी प्रबंध किया | 'अस्तित्व'  नामक एनजीओ चलाने वाली एक महिला वकील का कहना है कि अधिकतर मामले में शादी का खर्च जुटाने के लिए माँ-बाप ही खासकर माताएं लडकियों को ऐसा करने के लिए बढ़ावा देती हैं | यह एक गंभीर संक्रामक रोग की तरह है, जो धीर-धीरे पूरे देश में अपना पाँव फैलाते जा रहा है |
                                                            मुनीर अहमद मोमिन
        

Tuesday, May 24, 2011

सड़कछाप मजनुओं के लिए सरकारी ससुराल का इंतजाम

      अब लड़कियों का पीछा करने वालों की खैर नहीं !

         लगता है अब देश के सडक छाप मजनूओं और इनके जुड़वे भाइयों रोड रोमियों मंडली के दिन लदने को आ रहे हैं | क्योंकि यदि राष्ट्रीय महिला आयोग की चली तो देश में लडकियों का पीछा करना अब पंजीकृत अपराध की श्रेणी में आ जाएगा | इसके लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) में पृथक धारा जोड़कर सात साल तक की सजा के प्रावधान की बात कही गई है | फिलहाल लडकियों का पीछा कर उन्हें परेशान करने वालों के खिलाफ स्पष्ट क़ानून के अभाव में अपराधी बच निकलते हैं | स्कूल, कालेजों व कार्यालयों में आने-जाने वाली लडकियों और महिलाओं की सुरक्षा की लिहाज से प्रस्ताव को एक कारगर रक्षात्मक कानूनी हथियार माना जा रहा है | महिला आयोग ने प्रस्तावित यौन-उत्पीडन विधेयक में संशोधन कर नया विधेयक हाल में सरकार के पास भेजा है | 
         आयोग ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र के पास यौन-उत्पीडन विधेयक पहले ही भेज रखा है | विधेयक को धारदार बनाने के लिए इसमें संशोधन कर फिर नया विधेयक गृह मंत्रालय को भेजा है | इसमें आई. पी. सी. की धारा 509 (बी) के तहत महिलाओं पर हमला अथवा उन्हें शारीरिक या मानसिक क्षति पहुँचाने के उद्देश्य से उनका पीछा करने वालों के लिए सात वर्ष तक का कारावास या जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान प्रस्तावित है | हाल ही में दिल्ली विश्व विद्यालय की एक छात्रा का पीछा कर एक युवक ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी | इसके बाद महिला आयोग ने दिल्ली के विभिन्न कालेजों में जन सुनवाई की थी | तब उसे लडकियों का पीछा कर उन्हें नुकसान पहुँचाने या ऐसी चेष्टा करने वालों के खिलाफ ठोस कानूनी कारवाई की जरूरत महसूस हुई | इसके मद्देनजर प्रस्तावित विधेयक में संशोधन कर गृह मंत्रालय भिजवाया गया | इस बात महिला आयोग का स्पष्ट कथन है कि हाँ, हम महिलाओं की सुरक्षा को आश्वत करना चाहते हैं | इके लिए वास्तविक यौन-उत्पीडन विधेयक में संशोधित विधेयक के आने से लडकियों और महिलाओं का पीछा करने वालों पर अंकुश लग सकेगा |     
         उल्लेखनीय बात यह है कि इसके पहले से ही प्रस्तावित महिला यौन-उत्पीडन बिल में काम-काजी महिलाओं के सन्दर्भ में प्रस्तावित इस नए क़ानून के तहत किसी भी पुरूष साथी द्वारा कार्य स्थल पर अपनी महिला साथी के साथ अप्रिय यौन आचरण, अश्लील मौखिक टिप्पणी, शारीरिक संपर्क, द्वीअर्थी बातें, छेड़-छाड़, सूक्ष्म यौन इशारे, अश्लील मजाक, चुटकुले, महिला को अश्लील साहित्य दिखाना (शाब्दिक, इलेक्ट्रानिक अथवा मुद्रित), यौन एहसान की मांग या अनुरोध, अन्य  कोई अप्रिय शारीरिक, मौखिक या गैर मौखिक क्रिया | ये सब इस नए महिला यौन उत्पीड़न के तहत आते हैं |
                                                           मुनीर अहमद मोमिन 

Monday, May 23, 2011

देखो दिल ना किसी का टूटे !

        दिल टूटने से असीमित पीड़ा : एक वैज्ञानिक शोध 
         
         प्यार वो खूबसूरत एहसास है जिसे इन्सान महसूस करना चाहे या न चाहे लेकिन हर किसी की जिन्दगी में एक दौर ऐसा आता है | जब उसे अजीब सी फिलिंग होने लगती है | लेकिन अक्सर वास्तविक जीवन में कई प्रेमी सिर्फ प्रेमी ही रह जाते हैं | वे अपने अहसास अथवा को रिश्ते में नहीं बदल पाते | मतलब शादी के बंधन में नहीं बांध पाते | कितने तो दिल टूटने के चलते बुरी तरह तबाह व बर्बाद हो जाते हैं | इसलिए वैज्ञानिकों का मानना है कि अपने प्रेम को कांच की नाज़ुक चीज की तरह सहेज कर रखिये | क्योंकि अगर यह टूट गया तो बेहिसाब पीड़ा होती है | 
         अमेरिकी वैज्ञानिकों  का दावा है कि दिल टूटने पर चोट लगने के समान ही पीड़ा होती है | लास एंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, शारीरिक दर्द और सामाजिक वहिष्कार के बीच एक अनुवांशिक सम्बन्ध है | अपने अध्ययन में मानव शरीर में दर्द निवारकों को नियंत्रित करने वाले एक गुणसूत्र के स्तर को मापने वाले वैज्ञानिकों ने पाया कि मानव शरीर मानसिक तनाव के साथ ठीक उसी तरह निपटता है, जैसे वह शारीरिक दर्द के प्रति करता है | इसके लिए वह एक प्राकृतिक दर्द निवारक का स्राव करता है |
         वैज्ञानिकों का मानना है कि उनके नतीजों से ज़ाहिर होता है कि दोनों ही स्थितियों में लोगों के अनुभव एक समान होता है | अध्ययन के मुताबिक़ विकास के क्रम में सामाजिक जुड़ाव की व्यवस्था ने सामाजिक सम्बन्धों को बनाए रखने के लिए दर्द की व्यवस्था वास्तव में अपना ली होगी | प्रोफेसर नाओमी ईज़नबर्ज़र के मुताबिक़ शारीरिक दर्द के लिए प्रतिक्रिया करने के लिए ज़िम्मेदार मस्तिष्क का वही हिस्सा सक्रिय होता है जो सामाजिक वहिष्कार के समय सक्रिय होता है | इससे ज़ाहिर होता है कि हमारे मस्तिष्क को भावनाएं वास्तव में चोट पहुंचा सकती हैं |
         अध्ययन के तहत वैज्ञानिकों ने १२२ प्रतिभागियों के लार के नमूनों को एकत्र किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें ओपीआरएम नामक दर्द ज़ाहिर करने वाले गुणसूत्र की कौन सी किस्म मौजूद है | और वे विभिन्न परिस्थितियों में किस प्रकार की प्रतिक्रिया करते हैं | ऐसा पहली बार सम्भव हुआ है, जब यह साबित किया जा सका है कि शारीरिक दर्द में शामिल होने वाले गुणसूत्र सामाजिक वहिष्कार और प्रेम सम्बन्ध टूटने जैसी  मानसिक तौर पर दर्द देने वाली परिस्थितियों से जुड़े हैं | 
                                                                                                                मुनीर अहमद मोमिन                  

Saturday, May 21, 2011

........प्रलय न आनी थी और न आई !

       प्रलय बाबत धर्मग्रन्थों के नज़रिए पर एक नज़र
         आज के दिन दुनिया सलामत है | कैंपिंग की भविष्यवाणी गलत साबित हुई | सही साबित हुआ तो केवल आम लोगों का विश्वास और वैज्ञानिकों का तर्क | बता दें कि इसाई धर्म की पवित्र पुस्तक बाइबिल के हवाले से दावा किया गया है कि २१ मई २०११ को दुनिया खत्म होने की शुरुआत हो जायेगी | यह घोषणा कैलीफोर्निया के धार्मिक प्रसारणकर्ता फैमिली रेडियो के अध्यक्ष हेरोल्ड कैंपिंग ने बाइबिल की तारीखों की गणना के बाद कहा था कि २१ मई २०११ को दुनिया के खत्म होने की शुरुआत हो जायेगी और २१ अक्टूबर २०११ तक दुनिया पूरी तरह से खत्म हो जायेगी | इस विनाश की शुरुआत न्यूजीलैंड से होनी थी | ८९ साल के कैंपिंग ने १९९४ में भी ऐसी भविष्यवाणी की थी | तब भी कुछ नहीं हुआ था और उन्होंने कहा था कि गणना में गडबडी हो गई | अमेरिका में ८६ साल पहले १९२५ में भी ऐसी ही भविष्यवाणी की गई थी | सेवंथ डे एडवेंटिस्ट चर्च के अनुयायी राबर्ट रेट ने छह फरवरी १९२५ को दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी की थी | टाइम मैगजीन ने उस तारीख के दो दिन पहले ही बताया था कि रेट ने अपनी संपत्ति बेच दी थी |. वह तारीख आई और चली गई | अलग-अलग समय पर ऐसी भविष्यवाणियां की गईं | वैसे सुनामी, भूकंप, बाढ़ जैसी त्रासदियाँ आती रहती हैं | लेकिन इनका ऐसी भविषवाणी से कोई मतलब नहीं है | हालांकि दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी को लेकर लोगों के मन में काफी उत्सुकता रही |
         प्रलय शब्द का जिक्र लगभग हर धर्मग्रन्थों में मिलता है | इस्लाम धर्म में भी कयामत के दिन का जिक्र है | पवित्र कुरआन में लिखा है कि कयामत का दिन कौन सा होगा इसकी जानकारी सिर्फ अल्लाह को है | इसमें भी जलप्रलय का ही उल्लेख है | एक नबी नूह अलैहिस्सलाम को अल्लाह का आदेश मिलता है कि जलप्रलय होने वाला है | एक नौका तैयार करके सभी कौम  के दो-दो मर्द औरतों को लेकर उसमें बैठ जाओ | इसी तरह बाइबिल में भी प्रलय का उल्लेख है | जब ईश्वर नोहा से कहते हैं कि महाप्रलय आने वाला है तुम एक बड़ी नौका तैयार करो, जिसमें अपने परिवार और सभी जाति के दो-दो जीवों को लेकर बैठ जाओ | क्योंकि सारी धरती जलमग्न होने वाली है | इसी तरह चीन के धार्मिक ग्रन्थ आईचिंग व द नेशनल फिल्म ऑफ़ कनाडा ने भी प्रलय संबंधी मतों को बल दिया है | लेकिन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता के प्रतीक ५१२३ वर्ष पुराने टांकरी कलेंडर ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है | पुराणों के मुताबिक़ काल को चार युगों में बांटा गया है | हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जब चार युग पूरे होते हैं तो प्रलय होती है | इस समय ब्रह्मा सो जाते हैं और जब जागते हैं तो संसार का पुनः निर्माण करते हैं और एक नये युग का आरंभ होता है | महाभारत में भी कलियुग के अंत में प्रलय होने का जिक्र है | लेकिन यह किसी जल प्रलय से नहीं बल्कि धरती पर लगातार बढ़ रही गर्मी से होगा | महाभारत के वनपर्व में उल्लेखित है कि सूर्य का तेज इतना बढ़ जाएगा कि सातों समुद्र और नदियाँ सूख जायेंगी | संवर्तक नाम की अग्नि धरती को पाताल तक भस्म कर देगी | वर्षा पूरी तरह से बंद हो जायेगी | सब कुछ जल जाएगा | इसके बाद फिर १२ वर्षों तक लगातार बारिश होगी जिससे सारी धरती जलमग्न हो जायेगी | 
         नास्त्रेदेमस ने प्रलय के बारे में बहुत स्पष्ट लिखा है कि मैं देख रहा हूँ कि एक आग का गोला पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है, जो धरती से मानव के काल का कारण बनेगा | एक अन्य जगह  नास्त्रेदेमस लिखतें हैं कि एक आग का गोला समुद्र में गिरेगा और पुरानी सभ्यता के समस्त देश तबाह हो जायेंगे | केवल धर्मग्रन्थों में ही नहीं बल्कि कई देशों में वैज्ञानिकों ने भी प्रलय की अवधारणा को सही माना है | कुछ महीनों पहले अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों  ने घोषणा की है कि १३ अप्रैल २०३६ को पृथ्वी पर प्रलय हो सकता है | खगोलविदों के अनुसार अन्तरिक्ष में घूमने वाला एक ग्रह एपोफिस ३७०१४.९१ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पृथ्वी से टकरा सकता है | इस प्रलयकारी भिडंत से हजारों लोगों की जान भी जा सकती है | हालांकि नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है | इसी तरह माया कैलेंडर  भी कुछ इसी तरह की भविष्यवाणी कर रहा है | साउथ ईस्ट मैक्सिको के माया कैलेंडर में २१ दिसंबर २०१२ के बाद की तिथि का वर्णन नहीं है | कैलेंडर उसके बाद पृथ्वी का अंत बता रहा है | माया कैलेंडर के मुताबिक़ २१ दिसंबर २०१२ में एक ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, जिससे सारी धरती खत्म हो जायेगी | करीब २५० से ९०० इसा पूर्व माया नामक एक प्राचीन सभ्यता स्थापित थी | ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप  में इस सभ्यता के अवशेष भी खोजकर्ताओं को मिले हैं | 
                                                                                           मुनीर अहमद मोमिन         

Friday, May 20, 2011

जनसंख्या के अनुपात में क्यों नहीं बढ़ रही है साक्षरता ?

पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या में हो रही है कमी 
देश में हुए 2011 की जन गणना के मुताबिक़ भारत देश की जन संख्या अब एक अरब 21 करोंड हो गई है | लेकिन चिंता की बात यह है कि आबादी बढ़ने के साथ-साथ हमारे देश की साक्षरता का अनुपात उतना नहीं बढ़ा है | दरअसल शिक्षा और लोगों की साक्षरता ही देश का विकास तथा उसकी प्रगति का रास्ता खोलती है | जब हम भारत की बात करते हैं तो विश्व में जनसंख्या की दृष्टी से भारत दूसरे स्थान पर आता है | हमारे देश के कथित बुद्धिजीवियों व जानकारों का मत है कि हमारी बढ़ती जनसंख्या ही हमारे विकास के रास्ते में सबसे बड़ा पत्थर है | लेकिन इस अवधारणा को गलत साबित करते हुए विश्व में सबसे घनी आबादी वाला देश चीन आज पूरी दुनिया से अकेले लोहा लेने के लिए तैयार है | उसके सामने तो जनसंख्या कोई पत्थर नहीं बन पा रही है | इसका मतलब यह है कि चीन लगभग 100 फीसदी साक्षर हो चुका है | हमारा देश साक्षरता की दौड़ में अभी भी पिछड़ा हुआ है | 
         जनसंख्या के आंकड़ों पर ध्यान दें तो 2001 के जनगणना के अनुसार देश में साक्षरता का प्रतिशत 64.83 था | 2011 की जनगणना में यह बढ़कर 74.09 फीसदी हो गया है | यानि 10 वर्षों में कुल वृद्धि 9.2 फीसदी हुई | अर्थात एक वर्ष में साक्षरता एक फीसदी भी नहीं बढ़ रही है | यदि देश में पुरूषों एवं महिलाओं में साक्षरता के अलग-अलग आंकड़ों को देखें तो महिलाओं में साक्षरता बढ़ी है | पुरूष साक्षरता 75.26 फीसदी से बढ़कर 82.14 फीसदी हुई अर्थात 6.9 फीसदी बढ़ोत्तरी | जबकि महिलाओं का साक्षरता 53.67 के मुकाबले 65.46 फीसदी बढ़ी यानि 11.8 फीसदी की वृद्धी हुई | इस दृष्टी से देखा जाए तो देश में लडकों या यह कहें कि पुरूषों की साक्षरता में पिछले 10 वर्षों में बढ़ोत्तरी तो हुई पर महिलाओं से कम | जबकि इस जनगणना  में लिंगानुपात के चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं | जिनमें बहुत से राज्यों में लडकियों की संख्या लडकों के मुकाबले घटती जा रही है | लडकियाँ कम हो रही हैं पर फिर भी पढ़ रही हैं | लडके अधिक हैं फिर पढ़ क्यों नहीं रहे हैं | इसका उत्तर बाल मजदूरी के रूप में काम करते बच्चों से जरूर मिल जाएगा | कहने का तात्पर्य यह है कि लडके शिक्षा को छोड़कर ज्यादतर बाल मजदूरी, अपराध की दुनिया और छोटे-मोटे गलत कामों की ओर अग्रसर हो रहे हैं | इस प्रकार वर्ष 2011 में देश के अलग-अलग राज्यों के साक्षरता के आंकड़ों को जानने के बाद एक तस्वीर यह उभरकर सामने आती है कि देश में निरक्षरों की संख्या में 3.11 करोड़ की कमी आई है | पिछले 10 वर्षों में जहां 1.40 करोड़ परुष साक्षर हुए वहीं 1.71 करोंड महिलाएं साक्षर हुई हैं | इस तरह देखा जाए तो देश में महिलाओं की साक्षरता की दर में 11.8 फीसदी का इजाफा हुआ है |   
                                                                                           मुनीर अहमद मोमिन 

Thursday, May 19, 2011

'दीपिका' को लपेटने में लीन हो गया 'ली'

    हीरोइनों को मुफ्त की टाफी समझते हैं क्रिकेटर !
         प्राख्यात टेनिस स्टार प्रकाश पादुकोण की सुकन्या सिने स्टार दीपिका पादुकोण को अपने प्रेम जाल की पिच पर लपेटने के लिए आस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़  ब्रेट ली ने इतने लटके-झटके दिखाए कि मुहब्बत के मैदान की मंझी खिलाड़ी और 'दिलफेंक हसीना' के नाम से चर्चित दीपिका की हलक सूख गई | खबर है कि फिल्म इंडस्ट्री में 'किंग खान' के नाम से मशहूर कोलकाता नाईट राइडर्स के मालिक फिल्म स्टार शाहरूख खान द्वारा एक दी गई पार्टी में ब्रेट ली दीपिका को देखकर इतना लट्टू हो गया कि दीपिका को एसी हाल में भी ठंडे पसीने आ गए | इस पार्टी में बालीवुड के बहुत सारे सितारे भी मौजूद थे | जहां ब्रेट ली ने तमाम रात गिटार बजाते हुए गाने गाकर दीपिका को अपने लफंगई रूपी शार्ट पिच गेंद के गंदे फंदे में फंसाने की जी-तोड़ कोशिश की | शुरू में तो दीपिका भी ली के इशारों पर मंद-मंद चवन्नी छाप मुस्कुराहट बिखेर रही थी | जिसे 'लाइन क्लियर' का सिग्नल समझकर जब ब्रेट ली ने अपना लाईन-लेंथ दुरूस्त करते हुए पूरा का पूरा फोकस केवल और केवल दीपिका की ओर झोंकना शुरू किया तो वह असहज हो उठी | भला हो शाहरूख खान का जिन्होंने ब्रेट ली की दीवानगी रूपी लंपटगिरी और दीपिका की असहजता को भांप लिया और वह ज्यादा समय उसके पास बैठकर उसे सहज करने का प्रयास करते रहे |  फिर भी दीपिका के बेचैनी का पारा एकदम नार्मल नहीं हो पाया |
         हमें तो इस दिलफेंक ब्रेट ली की टुच्चई भरी लंपटगिरी से कोई ज्यादा शिकायत नहीं है | क्योंकि इतने कम अरसे में ही दीपिका पादुकोण ने प्रेम की पिच पर बड़े-बड़े धुरंधरों के विकेट चटखाए हैं | पहले प्रेम मैच में उसने वर्तमान के साक्षी पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से इलू-इलू की ओपनिंग पारी खेलवाई | फिर बीच में उसने युवराज सिंह को भी दो-चार मुहब्बती ओवर खेलने का मौक़ा दिया | लेकिन इसके बाद प्रतिष्ठित खिलाड़ी बाप की महा खिलाड़ी बेटी कपूर खानदान के चश्मों-चिराग़ रणवीर कपूर के साथ झूमा-झटकी का खेल शुरू कर दिया | यहाँ भी दीपिका के कदम ज्यादा देर तक नहीं टिके | फिर वह शराब व्यवसायी और किंग फिशर हवाई जहाज के मालिक विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ जगह-जगह डूबते-उड़ते नज़र आने लगी | शायद हो सकता है कि ब्रेट ली को किसी ने दीपिका का यह 'फीड बैक' दे दिया हो | इसलिए उसने दीपिका पर अपना हाथ आजमाने में कोई हर्ज़ नहीं समझा | ब्रेट ली यह भी देख रहा होगा कि आईपीएल टीम की मालकिनें नाभिदर्शना शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रिती जिंटा तक अपनी टीम की जीत पर अपने खिलाड़ियों के उत्साह वर्द्धन हेतु उनसे लिपटने-चिमटने और चूमा-चाटी से परहेज़ नहीं करती हैं | इसीलिए ब्रेट ली ने 'चांस' मारने में कोई कोताही नहीं बरती |
         यहाँ पर इस बात का उल्लेख आवश्यक है कि इसी तरह पूर्व में भी फ़िल्मी दुनिया से ही जुडी नीना गुप्ता नामक एक परम ऐतिहासिक नारी का दिल वेस्टइंडीज़ के घोर श्यामवर्णीय क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिचर्ड पर ऐसी द्रुत गति से आया कि वह आनन-फानन में उसके बच्चे की कुंवारी माँ बन बैठी | इस प्रकरण को लेकर तब देश में सभ्यता और संस्कृति की दुहाई देते हुए काफी हो-हल्ला और थुक्का-फजीहत हुई थी | लेकिन नीना गुप्ता हिमालय की तरह सीना ताने अपने कुकर्म को जायज़ बताने के लिए अड़ी रहीं | हालांकि उस घटना पर कई लोगों का कमेन्ट है कि यदि नीना को काला कलर और बैट्स मैन ही पसंद था तो अपना विनोद काम्बली ही कौन सा बुरा था | क्योंकि नीना के पसंद की सारी खासियतें विनोद कांबली में मौजूद थीं और माल भी स्वदेशी था | बस जरूरत थी थोड़े से सब्र की |
                                                                                         मुनीर अहमद मोमिन             

Wednesday, May 18, 2011

सिर्फ IAS, IPS ही नहीं, देश की तस्वीर भी बदलें


  आज भी देश के 88% युवा उच्च शिक्षा से वंचित !
         केन्द्रीय लोकसेवा आयोग या UPSC की परीक्षा में देश भर में इस साल कुल 920 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं | निश्चय ही ऐसी शिखर परीक्षाओं से IAS, IPS व IFS जैसे उच्च पदों पर कार्य करने के अवसर मिलते हैं | उनसे बड़ी जनसेवा भी हो सकती है | उत्तर-प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती भी कभी IAS बनने का सपना पाल रखी थीं | स्वर्गीय कांशीराम की प्रेरणा से वे राजनीति में आ गईं (जहां IAS उनकी जूतियाँ सीधी करते हैं) | नेता भले ही राजनैतिक नेतृत्व करे  मगर प्रशासन ही पूरे सिस्टम को चलाता है | इन अफसरों पर ही पूरा तन्त्र निर्भर करता है | इसलिए सेवाभावी युवाओं द्वारा ऐसी शिखर परीक्षाओं के द्वारा लोकसेवा में प्रवेश करना निश्चय ही देश व समाज के लिए अच्छा है |
          लेकिन वास्तविकता इतनी ही नहीं है | एक तो सिर्फ 12% छात्र ही उच्च शिक्षा यानि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक पहुंचते हैं | यानि 88% ऐसे किशोर युवा जो IAS, IPS व IFS बनने की योग्यता रखते हैं, या जो देश सेवा, लोक सेवा प्रशासन के माध्यम से करना चाहते हैं | वे इनसे वंचित रह जाते हैं | यह भयानक व शर्मनाक अन्याय आज़ादी के 63 सालों के बाद भी जारी है | इसलिए जो छात्र या युवा प्रशासन के कुछ पदों पर पहुंचते हैं | उन्हें इस तस्वीर को बदलना चाहिए | यह उनका कर्तव्य भी है और इसके लिए उनके पास अवसर भी होता है | हमारे नेता, विधायक, सांसद व  मंत्री कितना जानते हैं | मंत्रियों को उनके विभागों की जानकारियाँ उनके विभागों के IAS अफसर ही देते हैं | इसके बाद भी मंत्रियों तक को अपने काम-काज की ठीक-ठीक मालूमात के लिए वर्षों लग जाते हैं |
         राजनेताओं को भी संवैधानिक पद देने से पहले प्रशिक्षण व परीक्षा से गुजरना चाहिए | हमारे देश में इसकी सबसे बड़ी कमी है | यही कारण है कि देश आज भी गरीबी, बेकारी की समस्याओं से जूझ रहा है | जिस देश के 20 करोड़ लोग एक वक्त भोजन करके ज़िन्दगी गुजारते हों और करीब 11 करोड़ युवा बेरोजगार हों वहां महज़ 920 युवाओं के IAS, IPS व IFS आदि सर्वोच्च प्रशासनिक पदों पर पहुंचना कोई गर्व की बात नहीं है | हाल ही में करीब पांच लाख करोड़ रूपए के घोटाले उजागर हुए हैं | कहीं न कहीं इन सब में प्रशासन इन्वाल्व रहता है | यदि ये अफसर या नौकरशाह चाहें तो ऐसे घोटालों को रोक सकते हैं | 
         हर साल करीब 45 हजार करोड़ रूपए विकास कार्यों में लेट-लतीफी से बर्बाद होते हैं | इन्हें बचाया जाए तो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों छात्रों को सहायता दी जा सकती है | भारत में एज्युकेशन लोन अमेरिका से 32 गुना कम छात्र लेते हैं | क्योकि वे या तो इस बारे में जानते ही नहीं या उन्हें चुकाने की क्षमता नहीं रखते | बेहतर हो कि ये शिखर परीक्षाओं में उतीर्ण होकर प्रशासन को संभालने वाले छात्र यह स्थिति बदलें | अगर ये चाहें तो देश की तस्वीर बदल सकती है और हमारे करोड़ों युवाओं को जीने की सही राह भी मिल सकती है | 
                                                                               मुनीर अहमद मोमिन    

Tuesday, May 17, 2011

नई बोतल में पुरानी ही शराब है !

 राजा-रानी बदलें तो जनता क़ी तकदीर भी तो बदले !
         पांच राज्यों के जो चुनाव परिणाम आए हैं, उनमें जीत और हार किसी की भी हो, जनता या 'मतदाता राजा' का वोट बदलाव के लिए ही दिखाई देता है | जहां तक असम में कांग्रेस की जीत का सवाल है, वहां देश क़ी भौगोलिक स्थिति के मुताबिक़ कांग्रेस या किसी भी बड़ी पार्टी की ही सत्ता होनी चाहिए | ताकि पूर्वांचल की सीमा पर केंद्र का असर रहे, क्योंकि सीमा क्षेत्र पर लगातार विदेशी दबाव रहता है | पश्चिम बंगाल में बदलाव की आंधी बह ही रही थी | यह ३४ सालों बाद तृणमूल कांग्रेस या ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत इस बात का प्रतीक नहीं कि सीपीएम या मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी अपने मोर्चे सहित हार गई | बल्कि यह नए नेतृत्व की जीत है | पश्चिम बंगाल में जनता को नया और आक्रामक नेतृत्व चाहिए था | ज्योति बसु के 'रिटायर' होने के बाद बुद्धदेव भट्टाचार्य उनके वारिस बने | वे जब शिक्षा मंत्री थे, तभी लोकप्रिय थे | लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार उनकी लोकप्रियता का ग्राफ गिरता गया | वामपंथी सरकार ने जिस तरह से सत्ता में आने के बाद भू-वितरण किया, उसे लेकर सारे देश में जागरण आना चाहिए था | 
         आज़ादी के बाद जमींदारी-तालुकेदारी प्रथा किसी न किसी रूप से जारी रही | उसका निर्मूलन जरूरी था | जो आज भी नहीं हो पाया | दरअसल पश्चिम बंगाल में वामपंथियों की हार इसीलिए निश्चित थी कि उनकी विचारधारा पहले से ही हार चुकी थी | ममता बनर्जी की जीत के साथ भारत में मार्क्सवाद या कम्यूनिज्म की हार एक तरह से पूर्णता प्राप्त कर चुकी है | जो कुछ थोड़ी-बहुत सीटें विधानसभा व लोकसभा में हैं, वे बहुत दिनों तक कायम रहेंगी ऐसा नहीं लगता | दरअसल पश्चिम बंगाल में नैनो प्रोजेक्ट या उद्योगों को लेकर जो राजनैतिक हिंसा पैदा की गई | यह उसकी जीत है | ममता भले ही इसे 'मां-भारी-माणुस' की जीत बताएं व 'हिंसा की आज़ादी' कहें लेकिन इसकी बुनियाद तृणमूल कांग्रेस व वामपंथियों के बीच हिंसा पर ही पड़ी | पश्चिम बंगाल को आक्रामक नेतृत्व ही अच्छा लगता है | उन्होंने बंगाल की इस शेरनी को अपना ताज सौंप दिया |
         तमिलनाडु का राजनैतिक जीवन ही अलग है | यहाँ द्रमुक और अन्नाद्रमुक दोनों में होड़ 'लालच की स्पर्धा' थी, कौन मतदाता को ज्यादा लालच दे सकता है ? कलर टी.वी., मंगल सूत्र व लैप-टाप जैसी मंहगी चीज़े देने का लालच दिया गया | आश्चर्य जनक बात तो यह है कि चुनाव आयोग ने इस पर आपत्ति नहीं उठाई | जहां तक चुनावी वायदे होते हैं- उनमें गरीबी हटाने, रोज़गार दिलाने, घर, ऋण माफी आदि का लालच दिया जाता है | लेकिन सीधे जब टी.वी., ली-टाप या मंगलसूत्र की बात करें तो यह तो चुनाव न होकर बाज़ार हो गया | वैसे भी हमारे देश में 'सौ रूपए या शराब की बोतल' में वोट खरीदे व बेचे जाते हैं | यह सच हाल ही में अण्णा हजारे ने भी कहा था | ग्राम पंचायत, मनपा, विधानसभा व लोकसभा चुनाव ही नहीं विधान परिषद व राज्य सभा के चुनाव भी धन-बल की भेंट चढ़ जाते हैं | एक नगरसेवक(पार्षद) १० लाख से २५ लाख रूपए, एक विधायक तीन करोड़ रूपए व सांसद १० करोड़ रूपए में देश को मिलता है | 
         अगले साल भी कई राज्यों के चुनाव होंगे | ये सब लोकसभा चुनाव के रिहर्सल क़ी तरह माने जाते हैं | पश्चिम बंगाल व असम में जीत से कांग्रेस बम-बम होकर अपनी पीठ ठोंक सकती है | एक आश्चर्य यह है कि महंगाई व भ्रष्टाचार चुनाव में असरदार मुद्दे नहीं रह पाते | भले ही पांच साल उन्हें लेकर हंगामा हो | स्थानीय मुद्दे ही सबसे बड़े फैक्टर होते हैं | नई दिल्ली में बदलाव के बारे में अभी से कुछ कहना ठीक नहीं होगा | लेकिन बदलाव क़ी इच्छा लोगों में जरूर है | नेतृत्व का अभाव इसमें सबसे बड़ी बाधा है | नेता, सरकार या राजा-रानी बदलें तो देश क़ी किस्मत भी बदलनी चाहिए | ऐसा नहीं हो कि बदलाव के लिए मतदाता का यह जनादेश बेकार चला जाए |
                                                                                              मुनीर अहमद मोमिन      

Tuesday, May 10, 2011

be lagam: 'माया राज' में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं !

be lagam: 'माया राज' में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं !: " उत्तर-प्रदेश सरकार के सारे दावे खोखले राष्ट्रीय महिला आयोग की बात को यदि सच माने तो महिला और दलित महिला उत्पीड़न क..."

Saturday, May 7, 2011

कब मरेगा मंहगाई रूपी लादेन ?

 सरकार और रिजर्व बैंक दोनों जनता को लूटने में जुटे
         आतंकवादी ओसामा बिन लादेन तो मर गया, लेकिन भारत में इन दिनों महंगाई रूपी लादेन का आतंक अपने चरम पर अभी भी बरकरार है | इस लादेनिया महंगाई ने आम जनों को इतना आतंकित कर दिया है कि यह गरीब लोगों को बिना किसी जैविक या प्राण घातक हथियार के ऐसे ही मार डालेगी | कारनामों से तो ऐसा प्रतीत होता है कि केंद्र सरकार व रिजर्व बैंक को जैसे जनता ने चुना व बनाया ही इसलिए हो कि वे जमकर बिना रोक-टोक महगांई बढाते रहें | अब तक का तो लोगों का यही अनुभव रहा है कि इन दोनों का महंगाई बढाना ही एक सूत्रीय कार्यक्रम रह गया है | चूंकि अभी ताज़ा-ताज़ा हुए पांच राज्यों के विधान सभा चुनावों के मद्देनज़र जनता को लालीपाप देकर बेवकूफ बनाना था | इसलिए सोचे समझे प्लान के अनुसार महंगाई को रोकने का खूब ड्रामा किया गया | अब लगभग सारे राज्यों के चुनाव खत्म हो गये हैं और १३ मई को मतगणना भी हो जायेगी | इसलिए आर्थिक भस्मासुर रूपी रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट बढ़ा दिए  | उसके बाद भी आरबीआई के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने केवल भारतीय जनता को फरेब में डालने के लिए  दावा किया है कि रिजर्व बैंक महंगाई या मुद्रा स्फीति रोकने हेतु प्रयास कर रहा है | उसके अनुसार विकास दर भले ही नौ प्रतिशत की जगह आठ प्रतिशत हो, महंगाई नहीं बढनी चाहिए | अब  इस दर वृद्धि से गृह व वाहन लोन महंगे होंगे | आईडीबीआई ने तो तुरंत ही ब्याज दरें भी बढ़ा दी |
         इससे अपने घर का सपना और महंगा हो गया है | लगता है कि आरबीआई और केंद्र सरकार दूसरे शब्दों में वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेकसिंह अहलुवालिया, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और केन्द्रीय कृषि मंत्री शरद पवार आदि की महंगाई बढाओ कार्यक्रम पर अम्ल करने के लिए अघोषित रूप से एक मंडली बन गयी है | जब लोकसभा चुनाव हुए तो महंगाई पर अस्थाई लगाम लगाने के लिए बड़े उपाय करने लगे | फिर चुनाव हो गये और जीत भी मिल गयी | लेकिन महंगाई कम करने का वादा सरकार सिरे से भूल गयी | रिजर्व बैंक ने क्रूड या कच्चे तेल का भाव ११० डालर प्रति बैरल पहुंचने के बहाने पेट्रोल-डीजल का तुरंत मूल्य वृद्धि करने का आदेश दिया है | इसके अनुसार तेल पूल में एक लाख ८० हजार करोड़ रूपये का घाटा होगा | इससे बचने के लिए डीजल में १८ रूपये प्रति लीटर और पेट्रोल में आठ रूपये प्रति लीटर की वृद्धि होगी |  अब यह बताने की बात नहीं है कि इससे ट्रांसपोर्ट चार्ज महंगे होंगे | जिससे सब्जी, फल, अनाज, पर्यटन आदि सब महंगा होगा | यानी जनता जो मंहगाई रूपी आतंकवाद का सामना कर ही रही थी, कि अब उसे मंहगाई के और भयानक हमलों का भी सामना करना होगा | जहां तक पेट्रोल-डीजल के मूल्यों का सवाल है, उस पर टैक्स ही ५०% से ६५% है | 
         यानि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आयल ११० डालर प्रति बैरल हो गया है | तो भी टैक्स में ५०% कमी करके जनता को दर वृद्धी से से मुक्ति आसानी से दी जा सकती है | लेकिन सरकार व आरबीआई को जनता नहीं तेल कम्पनियों की चिंता है | जो आश्चर्यजनक रूप से भयानक घाटे के बावजूद नफे में ही रहती हैं | इसका क्या राज़ है यह किसी के भी समझ से सर्वथा परे है | दरअसल सरकार को अपना खजाना भरने और तेल कम्पनियों को खुश रखने के सिवा कुछ नहीं आता | यह जनता की सरकार नहीं बल्कि तेल कम्पनियों और बाजारवादी ताकतों की सरकार है | अब वक्त आ गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलन की तरह मंहगाई के खिलाफ भी जनता को खुलकर एक निर्णायक लड़ाई लड़ना होगी | 
                                                                      मुनीर अहमद मोमिन                  

Wednesday, May 4, 2011

ओसामा मरा, लेकिन अमेरिका अभी ज़िंदा है !


आतंकी घटनाओं का असल जिम्मेदार कौन ?
         गाँव-देहात की एक कहावत है - चोर को नहीं उसकी माँ को मारो | क्योंकि बिना गर्भनाल को समूल नष्ट  किए बुराई का जड से खात्मा नहीं किया जा सकता | अमेरिका वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले को भूलने को तैयार नहीं है | और कमो-बेश उस जैसे भारत में हुई दर्जनों घटनाओं की ओर तवज्जो देना उसके दोगले खून में भी नहीं है | देश में घटी आतंकी घटनाओं को लेकर ज्यादा से ज्यादा संवेदना तो भारत के प्रति जता देता है | लेकिन इन घटनाओं के जिम्मेदार लोगों को वह अपनी सहायता देना भी बंद नहीं करता | सच तो ये है कि जब तक अमेरिका है तब तक आतंकवाद का खात्मा मुश्किल ही नही नामुमकिन भी है | आतंकवाद की खेती को पोषण आहार किसी न किसी रूप में यही देता है | कल 'फेस बुक' पर किसी ने ये शीर्षक लगाया था कि "एक छोटा आतंकवादी, एक बड़े आतंकवादी के हाथों मारा गया" यह शब्दशः  सत्य है | अकेले मेरे ही नहीं बल्कि मुझ जैसे ज्यादातर लोगों का मानना है कि आज हमारा पूरा देश जो आतंकवाद का दंश झेल रहा है उसमें परोक्ष रूप से ही सही अमेरिका भी कहीं न कहीं किसी न किसी रूप से अवश्य लिप्त है | हमारे दुश्मनों को दामाद की तरह खर्चा-पानी वही मुहैया करा रहा है | आज अमेरिका की दबंगई और गुंडागर्दी इतनी बढ़ गई है कि वह मनमाने ढंग से तय कर रहा है कि क्या सही है और क्या गलत | इजराइल के मामले में अमेरिका का दोगलापन जग ज़ाहिर है | इस तरह इसने इजराइल को वह अपनी नाजायज़ औलाद की तरह पाल-पोसकर बड़ा कर रहा है |
           जबकि इसके ठीक विपरीत अमेरिका ने सद्दाम हुसैन पर रासायनिक हथियार रखने का आरोप लगाया | बिना किसी सबूत के संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद को धत्ता बताकर इराक पर हमला किया | सद्दाम हुसैन को मार डाला | इराक को नेस्त-नाबूद कर दिया | इसी तरह लीबिया के मुअम्मर गद्दाफी पर रूस, चीन और हिन्दुस्तान जैसे देशों के विरोध के बावजूद अमेरिका के नेतृत्व में नाटो की फौज रोज़ हमला करती है | अफगानिस्तान की अमेरिका ईंट से ईंट बजा चुका है | 'वर्ल्ड ट्रेड सेंटर' को उड़ाने में न तो अफगानिस्तान की कोई भूमिका थी, न इराक की और न ही लीबिया की | तत्कालीन तालिबान सरकार ने सिर्फ ओसामा बिन लादेन को संरक्षण देने का अपराध किया था | अमेरिका ने इस अपराध में तालिबान के प्रमुख मुल्ला उमर को इस कदर दौड़ाया कि उसका आज दिन तक कोई अत-पता नहीं चल पा रहा है | अमेरिकी एजेंसी सीआईए २००१ के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के हमलों के समय से ही दावा करती आई है कि अलकायदा के उस अभियान को भी आईएसआई का समर्थन था | अब लादेन की मौत ने अलकायदा और पाकिस्तान के सत्ता प्रतिष्ठान का रिश्ता साफ़ कर दिया है | इस घटना के मद्देनजर भारत के रणनीतिकारों को भी अब नए सिरे से सोचना चाहिए कि जो पकिस्तान परम दोगला अमेरिका की दोगलई को भी मात देकर लादेन के नाम पर उसके साथ आँख मिचौली खेल सकता है | उस भारत को क्या गिनेगा, जो आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका के सामने याचक भाव से कटोरा लेकर खड़ा है |
               प्रसंगवश यहाँ इस बात का उल्लेख आवश्यक है कि कुख्यात ओसामा बिन लादेन के अंत के बाद दुनिया के सामने आतंकवाद की चुनौती कम नहीं हुई है, सिर्फ ओसामा की मौत के लिए १० साल के एक लम्बी अवधि का इंतज़ार और करीब १० हजार करोड़ रूपए से अधिक के खर्च के साथ न जाने कितने सैनिकों एजेंटों की मौत की कीमत अमेरिका को चुकानी पड़ी है | यह समझ लेना कि ओसामा मर गया तो आतंकवाद की जड़ें उखड़ जाएँगी, यह बचपना होगा | क्योंकि अभी ओसामा जैसे मास्टर माइंड और खूंखार उसके साथी एमान-अल-जवाहिरी, अनवर-अल औलाकी और खालिद-अल-हबीब जैसे करीब आधे दर्जन आतंकी अल-कायदा के नए ओसामा बनने की कतार में हैं | अल-कायदा का नेटवर्क ४४ देशों में फैला बताया जाता है | उसका निकट का संबंध तहरीके-तालिबान से है | ओसामा की मौत को लेकर इन दोनों आतंकी संगठनों सहित सभी आतंकवादियों में नफरत और गुस्से की आग भडक चुकी होगी | तालिबान ने तो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी व अमेरिका पर हमले की चेतावनी भी दे दी है | आतंकवादी कब, कहाँ और किसे निशाना बनाएंगे कहा नहीं जा सकता | सबसे बड़ा डर एटमी हमले का है | अमेरिका ने तो अपना बदला ले लिया | अब शेष दुनिया इसका क्या परिणाम भोगेगी यह देखना शेष है |
                                                           मुनीर अहमद मोमिन 
                 

Friday, April 29, 2011

be lagam: 'माया राज' में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं !

be lagam: 'माया राज' में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं !: " उत्तर-प्रदेश सरकार के सारे दावे खोखले राष्ट्रीय महिला आयोग की बात को यदि सच माने तो महिला और दलित महिला उत्पीड़न क..."

'माया राज' में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं !

            उत्तर-प्रदेश सरकार के सारे दावे खोखले 

         राष्ट्रीय महिला आयोग की बात को यदि सच माने तो महिला और दलित महिला उत्पीड़न की घटनाओं में अपना उत्तरप्रदेश अव्वल है | लेकिन बहन मायावती जी की सरकार पिछली सरकार के आंकड़े गिनाकर पिछले चार साल में हुई महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आने का दावा कर रही है | लेकिन जमीनी हकीकत तो यह है कि बहन जी के चार साला मुख्यमंत्रित्व काल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं कई हजार का आंकडा पार कर चुकी है | यहाँ मैं यह बता देना जरूरी समझता हूँ कि यह आंकड़े विपक्ष के किसी दल या बहन जी के धुर विरोधी मुलायमसिंह यादव के कुनबा या रीता बहुगुणा या उनकी पार्टी कांग्रेस ने नहीं जुटाए हैं | बल्कि यह आंकड़े उत्तरप्रदेश के राज्य सरकार के अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा जारी किये गए हैं | 
         माया राज में दलित महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा बलात्कार की घटनाएं वर्ष २००८ में ३५६ , वर्ष २००९ में २८५ व वर्ष २०१० में २८० दर्ज की गई है | दलितों के अलावा अन्य महिलाओं के साथ बलात्कार की सबसे ज्यादा घटनाएं वर्ष २००९ में हुईं | इस साल १५५२ महिलाएं बलात्कार की शिकार हुईं | जबकि इसके पिछले वर्ष वर्ष २००८ में १६९६ और उसके अगले वर्ष २०१०  में यह आंकडा १२९० था | इसी तरह शीलभंग की सबसे ज्यादा घटनाएँ वर्ष २००८ में ३०२९ हुईं थीं | इसी क्रम में महिलाओं के अपहरण की सबसे ज्यादा घटनाएँ वर्ष २०१० में ४९०३ हुईं थीं | बता दें कि पिछले साल २०४५० कुल महिला उत्पीडन की घटनाएं दर्ज हुईं | मायावती सरकार के सतारूढ़ होने के छः माह बाद वर्ष २००८ में इस तरह के कुल २३३३८ दर्ज किये गए थे | आश्चर्यजनक बात तो यह है कि महिला उत्पीडन की सबसे ज्यादा घटनाएं बहन जी की पार्टी बसपा के गढ़ में ही हुईं हैं | जिसमें कई मामलों में तो बसपा के मंत्री और विधायक ही आरोपी बने हैं | इनमें से कुछ पर कार्रवाई की गाज गिरी | लेकिन जो सरकार और संगठन के लिए ज्यादा उपयोगी थे, उन्हें क्लीन चिट दे दी गई | 
         यह बात कहने में कोई हिचक नहीं है कि महिला मुख्यमंत्री के राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं | सरकार के तमाम दावों के बावजूद उत्तर-प्रदेश में महिला उत्पीडन की घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है | हाल ही में जिस प्रकार बरेली में एथलेटिक अरुणिमा को चलती ट्रेन से फेंका गया | जिसके कारण उसे अपनी एक टांग गवानी पड़ी | इससे साफ़ है कि दबंगों के आगे क़ानून व्यवस्था की प्राथमिकता बौनी साबित हो रही है | अरुणिमा से पहले भी इस तरह की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया गया है | लेकिन बहन जी हैं कि अपनी 'राग भैरवी' के आगे किसी की मानने को तैयार ही नहीं हैं | भले सपा, भाजपा और कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष विरोध का 'कत्थक' और 'भरतनाट्यम' कर रहा हो |
                                                      मुनीर अहमद मोमिन        

be lagam: दलाली के दलदल से 'दलालमय' होता जा रहा है देश !

be lagam: दलाली के दलदल से 'दलालमय' होता जा रहा है देश !: " सालाना ४४ हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान ? आज समूचा देश दलाली के दलदल में फंसकर दलालमय होता जा रहा है | दलालों न पूरे ..."

दलाली के दलदल से 'दलालमय' होता जा रहा है देश !

   सालाना ४४ हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान ?
         
         आज समूचा देश दलाली के दलदल में फंसकर दलालमय होता जा रहा है | दलालों न पूरे देश को और उसके सिस्टम को अपने खूनी पंजे में जकड़ लिया है | एक पुरानी कहावत है पैसा-पैसे को खींचता है | इसलिए आदमी-आदमी से दूर होता जा रहा है | सारा माल दलाल खा रहे हैं | इसलिए करोड़ों लोग रोज़ रात को भूखे ही सोते हैं | महंगाई एक प्रतिशत भी बढती है | तो ३० लाख से अधिक भारतीय गरीबी रेखा के नीचे चले जाते हैं | जबकि दलालों को रोज़ १८० करोड़ रूपए तक फायदा होता है | इससे तीन करोड़ लोगों का पेट भरा जा सकता है | यह है तो एक अनुमान लेकिन इससे पता चलता है कि हम कैसे देश और कैसे समाज में रहते हैं | हमारे लिए पैसा और मनुष्य में किसकी कीमत ज्यादा है ? हममें से कुछ लोग इतना खाते हैं कि उन्हें बदहजमी हो जाती है और कितने ही लोग भूख से तडपते हुए जब मर जाते हैं | तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कोई भी बोगस बीमारी का उल्लेख कर दिया जाता है | क्योंकि भूख सबसे बड़ी बीमारी है | और भूखे व्यक्ति को कोई भी बीमारी हो सकती है | वह बीमार भी न हो तो ठंड में अकड़कर मर सकता है | गर्मी में भी वह लू लगने से मर सकता है | 
         फाइव स्टार होटल में कोल्ड्रिक के लिए सैकड़ों रूपए देने वाले लोगों की बीवियां बाज़ार में सब्जी खरीदने पर मोल-भाव करती दिखाई दे सकती हैं | हमारे देश में क्रिकेट में जीतने पर करोड़ों रूपए मिलते हैं | मगर जब कोई पूरा परिवार आत्म हत्या कर लेता है, माता-पिता बच्चों का गला घोंटकर या उन्हें जहर पिलाकर खुद फांसी लगा लेते हैं | तब पता चलता है कि यह मौत की नहीं बल्कि गरीबी की मार है | आप पाएंगे कि देश में कास्मेटिक्स और हर्बल प्राडक्ट्स के बाज़ार तेज़ी से बढ़ रहे हैं | मगर करोड़ों बच्चों के लिए दूध तो छोड़े बीमार पड़ने पर दवा की कोई व्यवस्था तक नहीं है | ये सब मैं क्यों बता रहा हूँ ? इसलिए कि हम और आप इसी समाज में रहते हैं | भारत एक ऐसा देश है जहां कृषि उत्पादकों या किसानों का सकल घरेलू उत्पाद में या देश की कुल आय में हिस्सेदारी से ज्यादा उसी के पैदा किए गए अनाज के वायदा बाज़ार का कारोबार है | यानि कमाता है धोती वाला, खाता है टोपी वाला (नेता,दलाल) और ऐश करता है टाई वाला (अधिकारी वर्ग) |
            कामन वेल्थ गेम के ही घोटाले को ले लें तो यह घोटाला चाहे ३५ हजार करोड़ रूपए का हो या ७० हजार करोड़ रूपए का | उसमें ९०० करोड़ रूपए ऐसे शामिल बताए गए हैं, जो देर से निर्णय लेने के कारण अतिरिक्त खर्च हुए | मतलब यह घोटाला एक तरह का अतिरिक्त घोटाला या एडिशनल स्कैम है | जहां तक घोटाले का मुद्दा है, सीबीआई जांच कर रही है | अब वह जांच में कितने का घोटाला पाती है | यह तो भविष्य का सवाल है | इतना जरूर है कि हमारे सिस्टम में आलस्य या लापरवाही कूट-कूट कर भरी हुई है | समय पर निर्णय नहीं लेना, लिए गए निर्णय को लागू नहीं करना पर्सेंटेज के लिए आपस में सांठ-गांठ और टेंडर प्रक्रिया में बे-वजह देरी के कारण यह अतिरिक्त खर्च बढ़ता है | यदि तीन सालों में औसत अनुमान ही लगाएं तो करीब एक लाख ३५ हजार करोड़ रूपए का नुकसान इस देरी के कारण अतिरिक्त खर्च के रूप में देश को होता है | एक अनुमान के मुताबिक़ देश भर के राज्य व केंद्र का कुल बजट ३० लाख करोड़ रूपए है | यानि महंगाई की बढती दर को १०% भी माने तो तीन लाख करोड़ रूपए का नुकसान ! यह अर्थ व्यवस्था का ऐसा छिपा हुआ पहलू है | जिसकी ओर कोई ध्यान नहीं देता | हर साल ४४ हजार करोड़ रूपए से अधिक का नुकसान इसी से होता है | यह नुकसान पूरे सिस्टम में है | पंचायत स्तर से लेकर नगरपालिका, महानगरपालिका और ज़िला परिषद व अन्य सरकारी कार्यालयों, विभागों तक यदि इस पहलू को ध्यान में रखकर आडिट किया जाए तो पता चलेगा कि देश में पिछडापन इसी वजह से है |
                                                                                     मुनीर अहमद मोमिन   

Wednesday, April 27, 2011

be lagam: चार्ज सीट में करूणा की पत्नी दयालु क्यों नहीं ?

be lagam: चार्ज सीट में करूणा की पत्नी दयालु क्यों नहीं ?: "कलमाड़ी के बाद, अब कनिमोजी की जेल यात्रा तय राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तो नप गए और ९० दिन तक जमानत के ..."

चार्ज सीट में करूणा की पत्नी दयालु क्यों नहीं ?

कलमाड़ी के बाद, अब कनिमोजी की जेल यात्रा तय  
         राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी तो नप गए और ९० दिन तक जमानत के कोई आसार भी नहीं हैं | क्योंकि सीबीआई ने कोर्ट से चार्जसीट पेश करने का ९० दिन का समय माँग लिया है | इससे कलमाड़ी की ९० दिन की 'जेल बुकिंग ' पक्की मानी जा रही है | दूसरी तरफ 'वेटिंग लिस्ट' में चल रहीं वयोवृद्ध द्रमुक नेता करूणानिधि की कभी पत्रकार रहीं सांसद पुत्री कनिमोजी की गिरफ्तारी भी जल्द ही 'कंफर्म' होने वाली है | कभी अपनी धुर विरोधी जे. जयललिता को तमिलनाडू विधानसभा के दौरान सदन में ही साड़ी खिंचवाकर पेटीकोट की हालत में ला देने वाले परम राजनैतिक घाघ पुरुष करुणानिधि की अपनी बेटी पर अपनी सारी करुणाओं की समस्त निधि लुटाने के बावजूद उसकी जेल यात्रा का विधि विधान अवश्यम्भावी माना जा रहा है | इससे अम्मा जे. जयललिता पहले से भी ज्यादा फूलकर 'कुप्पा' नज़र आ रही हैं | तमिलनाडू की राजनीति में एक दूसरे को फूटी आँख भी न सुहाने वाले चश्माधारी करुणा निधि और चिरकुंवारी अम्मा जयललिता कभी भी एक दूसरे को नीचा दिखाने का कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देते | इसी क्रम में जयललिता ने मुख्यमंत्री रहते हुए करुणा निधि का चश्मा उतारकर और लुंगी खुलवाकर अपनी साड़ी खुलवाने का  ' शेम-शेम ' स्टाइल में बदला ले लिया था | 
              खैर यहाँ बात कनिमोजी की चल रही है | २जी स्पेक्ट्रम घोटाले के चार्जशीट में शामिल कनिमोजी कभी भी गिरफ्तार हो सकती हैं | हालांकि कनिमोजी एक सक्रिय पत्रकार व कवि भी रह चुकी हैं | लेकिन पत्रकारिता और कविता से उबकर उन्होंने २००७ में राज्यसभा के सदस्य के रूप में राजनीति में कदम रखा | सीबीआई के अनुसार उनके टीवी चैनल कलईगनर को २जी स्पेक्ट्रम घोटाले के तहत दो सौ करोड़ रूपये मिले हैं | कनिमोजी के अलावा कलईगनर टीवी के प्रबंध निदेशक शरत कुमार 'स्वान टेलीकाम' के प्रवर्तक शाहिद बलवा के भाई आसिफ बलवा 'कुसेगाव फ्रूट्स' के निदेशक राजीव अग्रवाल तथा सिनेयुग फिल्म के करीम मोरानी आदि अभियुक्त हैं | कनिमोजी की गिरफ्तारी हो या न हो लेकिन सीबीआई के चार्जसीट से एक बात तो आईने की तरह साफ़ हो गई है कि २जी स्पेक्ट्रम महाघोटाले और करुणा की द्रमुक के बीच चोली-दामन का साथ है | सबसे आश्चर्यजनक बात तो यह है कि कनिमोजी के अलावा इस मामले में करुणा की पत्नी दयालु का भी नाम चर्चा में था | लेकिन जादुई तौर पर कलईगनर टीवी में ६० प्रतिशत मालिकाना अधिकार होने के बावजूद भी दयालु का नाम सीबीआई के चार्जशीट में नहीं है |
            बता दें अब तक इस मामलें में सीबीआई पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है | दूसरी चार्जशीट में नये हाई प्रोफाइल नाम आने के बाद इस महाघोटाले का विदेश से भी कनेक्शन का खुलासा होने की उम्मीद है | यहाँ यह बताना जरूरी है कि दूसरी चार्जशीट में इस घोटाले के लिए २१४ करोड़ की रिश्वत के लेन-देन के तरीके का खुलासा किया गया है | रिश्वत के रूप में जो २१४ करोड़ की राशि दी गई है वह डीबी रियलटी के माध्यम से कुसेगाव कंपनी को फिर यही राशि सिनेयुग फिल्म्स के जरिए कलईगनर टीवी तक पहुँची | सीबीआई द्वारा पेश चार्जशीट में कनिमोजी और शरतकुमार पर घूस लेने जबकि राजीव अग्रवाल, आसिफ बलवा व करीम मोरानी पर घूस देने का आरोप है | जिसके आधार पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट को मंजूर करते हुए कनिमोजी,शरद कुमार और करीम मोरानी को सम्मन जारी किया है | जिसमें कनिमोजी को आगामी ६ मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है | माना जा रहा है कि इसी दिन कनिमोजी की गिरफ्तारी हो सकती है |
                                                                                     मुनीर अहमद मोमिन              

Tuesday, April 26, 2011

be lagam: तार- तार किया बाप- बेटी के रिश्ते को !

be lagam: तार- तार किया बाप- बेटी के रिश्ते को !: " महाराष्ट्र में 11 महिला सिपाही गर्भवती दो अलग-अलग घटनाएं ! लेकिन दोनों ही जगह हवस की शिकार बनी महिलाएं | एक जगह अबला..."

तार- तार किया बाप- बेटी के रिश्ते को !

          महाराष्ट्र में 11 महिला सिपाही गर्भवती 
         दो अलग-अलग घटनाएं !  लेकिन दोनों ही जगह हवस की शिकार बनी महिलाएं |  एक जगह अबला तो दूसरी जगह पुलिस की जवान | कुल मिलाकर हम कितना ही विकास का दावा कर लें, महिलाओं के लिए जितना भी समानाधिकार का राग अलाप लें | लेकिन आज दिन भी कथित सभ्य, सुसंस्कृत और विकासवादी हाईटेक समाज महिलाओं को उपभोग की वस्तु मानने की मानसिकता से उबर नहीं पाया है | पहली घटना उत्तराखंड के पवित्र नगरी के रूप में मान्य हरिद्वार से है | जहाँ पिता और पुत्री के रिश्ते को तार-तार कर समाज को स्तब्ध कर देने वाली एक भयावह घटना में एक पिता ने अपनी पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाया | इतना ही नहीं, उसके चाचा ने भी युवती  को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर दोनों ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में उतरने के लिए मजबूर किया | धन के लोभी पिता ने अपनी बेटी को जिस्म का धंधा करने वालों के यहाँ भेजने के लिए तरह-तरह की यातनाएं भी  दीं | 
        उत्तराखंड महिला आयोग में हरिद्वार की निवासी युवती ने लिखित रूप से शिकायत की है कि उसके साथ पहले उसके पिता ने शारीरिक संबंध बनाया और फिर उसके चाचा ने भी उसके साथ यही कुकृत्य किया | सामाजिक रिश्तों को कलंकित करने के बाद पिता और चाचा ने मिलकर उससे जिश्मफरोशी का धंधा करवाने के लिए भी मजबूर किया | युवती ने अपनी शिकायत में यह भी लिखा है कि पिता और चाचा ने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी और पिछले तीन वर्षों से उसे इस नर्क की आग में झोंका जा रहा है | हद तो तब हो गई जब युवती की बाद में शादी करा दी गई | शादी के बाद भी पिता और चाचा उसे ब्लैक मेल करते हुए उसे फिर से धंधे में शामिल होने के लिए मजबूर करने लगे | इस दौरान इस धंधे से उबरने के लिए युवती ने कई बार अपने हाथ की नस काटकर आत्म हत्या करने की कोशिश भी की | लेकिन उसे हर बार बचा लिया गया और भावनात्मक रूप से ब्लैक मेल किया गया | इस दौरान पिता और चाचा ने कई बार अपनी पुत्री का गर्भपात भी कराया और तरह -तरह की यातनाएं भी दी |
           युवती के अनुसार १७ वर्ष की उम्र से ही उससे जिश्म फरोशी कराई जा रही थी और २० वर्ष की उम्र में उसकी शादी एक स्थानीय युवक से करा दी गई | लेकिन देह व्यापार का कार्य उससे सतत कराया जाता रहा | उसे हरिद्वार के पास लक्सर था उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में जिश्म फरोशी के लिए अक्सर भेजा जाता रहा | ससुराल वालों को जब इस घटना की सूचना मिली तो उन लोगों ने युवती को न्याय दिलाने की ठानी | लेकिन युवती अब न तो ससुराल में रहना चाहती है और न ही मायके में | क्योंकि वह ऐसी शर्मनाक स्थिति को लेकर ससुराल वालों का सामना नहीं कर पा रही है | 
            दूसरी घटना महाराष्ट्र के कोल्हापुर से है, जहाँ ट्रेनिंग ले रही ११ महिला पुलिस कांस्टेबल यौन शोषण का शिकार होकर गर्भवती हो गईं | कोल्हापुर में महिला पुलिस कांस्टेबलों को शोषित और पीड़ित जनता की रक्षा करने के बारे में जिस पुलिस ट्रेनिग सेंटर में ट्रेनिग दी जाती है | उसी सेंटर में महिला कांस्टेबलों को एक इंस्पेक्टर ने सेक्स की ट्रेनिंग दे डाली | इस ट्रेनिंग सेंटर की ११ कुंआरी पुलिस कांस्टेबल गर्भवती हो गई हैं | पता चला है कि सेक्स की यह ट्रेनिंग इंस्पेक्टर युवराज कांबले दिया करता था | जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है | जबकि इस बाबत कांबले का कहना है कि केवल उसे बलि का बकरा बनाया जा है | क्योंकि ट्रेनिग के दौरान कई बड़े अफसर भी लडकियों के यौन शोषण  में शामिल रहते हैं | इस बीच मेडिकल टेस्ट में महिला कांस्टेबलों के गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है | इनमें से ज्यादातर अविवाहित हैं | पुलिस ट्रेनिंग  स्कूल में यह गोरखधंधा किसी संगठित अपराध का हिस्सा भी हो सकता है और जांच होने के बाद कई रसूखदार लोग बेनकाब भी हो सकते हैं |
                                                                                         मुनीर अहमद मोमिन            

Monday, April 25, 2011

be lagam: भ्रष्टाचार के आरोप में 'अण्णा' खुद घिरे !

be lagam: भ्रष्टाचार के आरोप में 'अण्णा' खुद घिरे !: " भ्रष्टाचार शिरोमणि का ताज महाराष्ट्र के सर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सजग प्रहरी के रूप में जननायक बनकर उभरे गांधीवादी विचारधा..."

भ्रष्टाचार के आरोप में 'अण्णा' खुद घिरे !

       भ्रष्टाचार शिरोमणि का ताज महाराष्ट्र के सर 
         भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सजग प्रहरी के रूप में जननायक बनकर उभरे गांधीवादी विचारधारा के पूर्वसैनिक किशन बाबूराव हजारे उर्फ़ अण्णा हजारे को स्वयं भ्रष्टाचार के मामले में २५ अप्रैल को पुणे  की एक अदालत में पेश होना पड़ा |  जज सुचित्रा एस.घोडके ने हजारे को उनके खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले की शिकायत पर अदालत में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया था | हजारे के खिलाफ भ्रष्टाचार मामलें में वर्ष १९९८ में शिकायत की गई थी | शिकायत में बताया गया था कि अण्णा हजारे ने अपना ६१वां जन्म दिन मनाने के लिए अपने सार्वजनिक ट्रस्ट के दो लाख रूपये खर्च किये थे | उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा ४०६ और ४०९ के तहत मामला दर्ज किया गया था |   इस बाबत अण्णा का कहना है कि यह मामला पिछले आठ वर्ष से चल रहा है और मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है | मुझे अदालत में हाजिर होने के लिए कहा गया था | यह बताता चलूँ कि अण्णा के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के अध्यक्ष हेमंत कोलेकर ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, कि अण्णा ने १५ जून १९९८ को अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने 'हिंद स्वराज ट्रस्ट' में से दो लाख रूपये खर्च कर दिए |
         इसी हफ्ते से उत्तर-प्रदेश से भ्रष्टाचार के विरोध में अभियान चलाने वाले अण्णा को वहाँ की मुख्यमंत्री बहन मायावती ने भी 'दलित नाद' करते हुए यह कह दिया है कि अण्णा पहले अपने गृह प्रदेश महाराष्ट्र का भ्रष्टाचार खत्म करें फिर उत्तरप्रदेश का रुख करें | इसी बीच राष्ट्रीय 'अपराध रिकार्ड ब्यूरो'   के आंकड़ों ने भी महाराष्ट्र राज्य को भ्रष्टाचार शिरोमणि के रूप में दर्शा दिया है | भ्रष्टाचार पर देश भर में छिड़े बवाल की पृष्ठभूमि में यह बात जले पर नमक छिडकने जैसी हो सकती है | महाराष्ट्र राज्य जैसा अण्णा हजारे का गृह राज्य भ्रष्टाचार की सीढी के शीर्ष पायदान पर खड़ा है | लेकिन यहाँ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों की संख्या के मुकाबले दोषियों को सजा दिए जाने का प्रतिशत बहुत ही कम है | राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़े दर्शातें हैं कि वर्ष २००० से लेकर २००९ के बीच महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के कुल ४५६६ मामलें दर्ज किये गए, जिसमें केवल २७ फीसदी मामलों में ही आरोपियों पर दोष साबित हो पाए | इन मामलों में राज्य में नौ करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की गई | ब्यूरो के आंकड़ों पर नज़र डालें तो यह भी बात सामने आती है कि देश में वर्ष २००० से लेकर अब तक भ्रष्टाचार के मामलों में साल दर साल लगातार इजाफा ही होता जा रहा है | क्योकि वर्ष २००० में जहाँ देश में कुल २९४३ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किये गए | तो वहीं २००९ में ३६८३ मामले दर्ज किये गए | इन मामलों में ६० फीसदी दोष साबित हुआ और तकरीबन ६० करोड़ रूपये की संपत्ति जब्त की गई | वर्ष २००० से लेकर २००९ के दौरान महाराष्ट्र में ४५६६, राजस्थान में ३७७०, उड़ीसा में २९५७, पंजाब में २७१४ और आन्ध्र प्रदेश में २६८६ मामले दर्ज किये गए | 
           कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जिन पांच राज्यों में भ्रष्टाचार के सर्वाधिक मामलें दर्ज किये गए उनमें से केवल आन्ध्र प्रदेश में अन्य राज्यों के मुकाबले दोषियों को सजा दिए जाने का प्रतिशत सर्वाधिक था | राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़े बताते हैं कि झारखंड में भ्रष्टाचार के २२५ मामले दर्ज किये गए और भ्रष्टाचारियों को सींखचों के पीछे पहुंचाने का दर काफी शानदार है | आंकड़ों के मुताविक भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की दिशा में नागालैंड (दो मामले, दोष सिद्धि दर सौ फीसदी) लक्षदीप और बिहार में भी शानदार प्रदर्शन किया  | लक्षदीप में जहाँ सौ फीसदी दोष सिद्धि दर रही तो वहीं बिहार में दोषियों को सजा देने का प्रतिशत ७८ फीसदी रहा | इसके अलावा त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, गोवा तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जैसे कुछ ऐसे प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश रहे जहां भ्रष्टाचार संबंधी क्रमशः १५. २१ ,२५ , ३२ और २३ मामलें दर्ज किये गए | लेकिन इन सभी राज्यों में किसी भी मामलें में किसी भी आरोपी को दोषी साबित नहीं किया जा सका | इसी तरह वर्ष २००० में जहाँ भ्रष्टाचार के मामलों में दोषियों को सजा दिए जाने का प्रतिशत मात्र २० था , जो वर्ष २००९ में बढ़कर ६० फीसदी तक जा पहुंचा | इस दृष्टि से वर्ष २००१ सर्वाधिक निराशाजनक वर्ष रहा जब भ्रष्टाचार के देश में कुल २९९० मामले दर्ज किये गए | लेकिन केवल १७ फीसदी मामलों में ही आरोपियों को दोषी ठहराया जा सका |
                                                                                 मुनीर अहमद मोमिन    

Friday, April 22, 2011

be lagam: रिश्वतखोरों की नकेल का पुख्ता इंतजाम ?

be lagam: रिश्वतखोरों की नकेल का पुख्ता इंतजाम ?: " रिश्वत देने को कानूनन जायज़ बनाने की तैयारी हमारे देश में पहले से मौजूद कुछ कानूनी जटिलताओं को हटाकर यदि उन्हें प्रासंगिक और ..."

रिश्वतखोरों की नकेल का पुख्ता इंतजाम ?

    रिश्वत देने को कानूनन जायज़ बनाने की तैयारी 
         हमारे देश में पहले से मौजूद कुछ कानूनी जटिलताओं को हटाकर यदि उन्हें प्रासंगिक और व्यवहारिक बना दिया जाए तो वाकई अपराधों या भ्रष्टाचार पर दबाव या अंकुश लगाया जा सकता है | अक्सर लोग रिश्वत देने की शिकायत इसलिए नहीं करते कि रिश्वत लेना और देना दोनों समान रूप  से अपराध है | काम कराना जरूरी है और बिना रिश्वत के काम होना सर्वथा नामुमकिन है | देश का हर सरकारी विभाग रिश्वतखोरी में परम पारंगत हो चुका है | आज हालात ये हैं कि बिना रिश्वत के सरकारी आफिसों में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता | आप यह कह ही नहीं सकते कि फलां सरकारी विभाग ठीक है | हर विभाग एक दूसरे से बढ़-चढ़कर भ्रष्ट है | कोई किसी से कम नहीं | बल्कि एक दूसरे से होड़ लगी रहती है कि देखें कौन ज्यादा लूटता है | ऐसे में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा एक बहुत ही व्यवहारिक कदम उठाने के संकेत मिले हैं | देश भर में उठे भ्रष्टाचार के भयंकर बवंडर के बीच केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने रिश्वत खोरी पर लगाम लगाने की अनूठी तरकीब इजाद करते हुए इसे बहस के लिए देश के सामने रखा है |
         वह तरकीब यह है कि अपना जायज़ या जरूरी काम करवाने के लिए मजबूरन तंग आकर दी जाने वाली रिश्वत को वैध (जायज) घोषित किया जाना चाहिए | भ्रष्टाचार से लड़ने का यह नया हथियार वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार कौसिक बासु ने पेश किया है और इसे सार्वजनिक बहस के लिए वित्त मंत्रालय ने अपनी वेबसाईट पर डाल दिया है | इस बहस पत्र में कौशिक बासु द्वारा रिश्वत को दो खानों में बांटकर अपना जायज काम निकालने के लिए तंग आकर मजबूरन दी जाने वाली रिश्वत को दंड के दायरे से बाहर लाने की दलील दी है | लेकिन इसके साथ-साथ जायज काम के लिए रिश्वत लेने वाले रिश्वतखोरों को दंडित करने का पूर्ववत प्रावधान ज्यों का त्यों बरकरार रखा जाए | इस विचार पत्र में मुख्य आर्थिक सलाहकार ने उदाहरण देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अपना टैक्स रिफंड लेने के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर हो या रियायत पर आवंटित ज़मीन के दस्तावेज़ को हासिल करने के लिए किसी को रिश्वत देने के लिए बाध्य होना पड़े तो इसे तंग आकर दी गई रिश्वत माना जाए और इसे वैध मानते हुए रिश्वत देने वाले व्यक्ति को दंड के दायरे से बाहर रखा जाए |
         भ्रष्टाचार बाबत इस नई और व्यवहारिक पहल के बारे में वित्त मंत्रालय के मुख्य आर्थिक सलाहकार का मन्तव्य है कि अगर यह कदम उठाया जाए तो रिश्वत देने वाले व्यक्ति रिश्वत लेने वाले को पकड़वाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे | क्योंकि आज की स्थिति में रिश्वत लेना और देना दोनों दंडनीय अपराध है | जिसके कारण रिश्वत देने वाला व्यक्ति अपना मुंह बंद ही रखता है | जो कुछ हो इसे देश के कोने-कोने से उठ रही भ्रष्टाचार के विरोध की आवाज़ का असर माना जाए | या वक्त की नजाकत, दोनों ही परिस्थितियों में सरकार द्वारा उठाए गए एक व्यवहारिक कदम के श्रेणी में इसे रखा जा सकता है | 
                                                             मुनीर अहमद मोमिन     

Wednesday, April 20, 2011

be lagam: जन-लोकपाल भी महिला बिल की राह पर?

be lagam: जन-लोकपाल भी महिला बिल की राह पर?: " महिला विधेयक की राह का कौन है रोड़ा जन-लोकपाल विधेयक पर इस समय पूरे देश में कचाईन मची हुई है | देश में चर्चा के पर्याय..."

जन-लोकपाल भी महिला बिल की राह पर?

                 महिला विधेयक की राह का कौन है रोड़ा  
जन-लोकपाल विधेयक पर इस समय पूरे देश में कचाईन मची हुई है | देश में चर्चा के पर्यायवाची शब्द के रूप में अघोषित 'मान्यता' प्राप्त स्वंयभू महाविद्वान श्रीयुत सुब्रहमण्यम स्वामी जी ने अपना प्रवचन सुनाते हुए कहा है कि गांधीवादी नेता अण्णा हजारे के इर्द-गिर्द भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा है | जबकि लालकृष्ण आडवानी के अण्णा के खिलाफ बयान के बावजूद बीजेपी ने कांग्रेस पर खुला आरोप लगाया है कि अण्णा हजारे की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को बदनाम करने के लिए केंद्र सरकार ने पेशेवर लोगों को सुपारी दे रखी है | बीजेपी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस पर्दे के पीछे भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम को बदनाम करने के लिए कई तरह के घटिया, शर्मनाक और अनैतिक हथकंडे प्रयोग कर रही है | पता नहीं नकवी ने अपने पार्टी के प्रधानमंत्री बनने की प्रबल लालायित आडवानी का चार दिन पहले का बयान याद है कि नहीं | जिसमें उन्होंने अण्णा को लोकतंत्र का "इज्जत उतारू" बताया था | अधिकाँश राजनैतिक दलों के दोगलापन के कारण अब आशंका पैदा होने लगा है कि जन-लोकपाल विधेयक का संसद में वही हश्र न हो जो महिला बिल का होता आया है |
          बता दें कि १३ साल की लम्बी लड़ाई के बाद पिछले दिनों लोकसभा के शीतकालीन सत्र में महिला उत्पीड़न रक्षा विधेयक २०१० में पेश हुआ | जो केन्द्रीय मन्त्रिमंडल की मंजूरी के बाद लोकसभा की स्थाई समिति के पास जा चुका है | लेकिन इस विधेयक में भी बहुत झोल-झाल बताया जा रहा है | इस नए विधेयक की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि यह क़ानून घरेलू महिला कामगारों पर लागू नहीं होगा | इस तरह जिन महिलाओं को इस नए क़ानून से सबसे ज्यादा सुरक्षा मिलनी चाहिए, उन तमाम घरेलू कामगार महिलाओं को इस नये क़ानून के दायरे से बाहर रखा गया है | जबकि हम सभी लोग यह बात जानते हैं कि हमारे देश में घरेलू कामगार महिलाओं का सबसे ज्यादा यौन शोषण होता है | हर रोज़ कहीं न तो कहीं से अपनी घरेलू नौकरानी के साथ मालिक या घर के बिगड़े शहजादों द्वारा दुराचार या बुरी नियत से पकड़ने की खबरें आती रहती हैं | पैसे के बल पर आज न जाने कितनी महिलाओं की आबरू से खेला जाता है | और फिर चाणक्य नीति साम, दाम, दंड, भेद अपनाते हुए ये अमीर लोग बेचारी इन गरीब महिलाओं का मुंह पैसे से बंद कर देते हैं  
          अगर आज इन्हें ही नये विधेयक से छोड़ दिया गया तो फिर इस विधेयक का उद्देश्य ही खत्म हो गया | इस बाबत जानकारों का कहना है कि दरअसल सरकार द्वारा घरेलू कामगार महिलाओं को इस विधेयक में न लेना और उन्हें इस विधेयक से दूर रखने के पीछे सरकार की शायद ये मंशा हो सकती है, कि इनके द्वारा इस विधेयक का दुरूपयोग हो सकता है | क्योंकि देश में लाखों-करोड़ों की तादाद में घरेलू कामगार महिलाएं हैं | इससे नौकर-मालिक की जरा सी खट-पट सरकार का सिरदर्द बढ़ा सकती है | वजह बिलकुल साफ़ है | आज देश की हर एक अदालत में मुकदमों का अम्बार लगा हुआ है | सरकारी आंकड़ों और विधि मंत्रालय के पास ताज़ा मौजूद आंकड़ों के मुताबिक़ देश भर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में लगभग २६५ न्यायाधीशों की आज भी कमी है, और इस कमी के चलते लंबित मुकदमों की संख्या लगभग ३९ लाख हो गई है | वहीं देश की विभिन्न अदालतों में लगभग ३,१२८ करोड़ लंबित मामले चल रहे हैं | कई वर्ष पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस विधेयक पर काम कर महिला संगठनों और वकीलों से व्यापक विचार-विमर्श कर इसके कई प्रारूप तैयार किए | पर उसी राष्ट्रीय महिला आयोग का कहना है कि इस प्रारूप की जरा सी झलक भी इस नए विधेयक में दूर-दूर तक भी नहीं दिखाई दे रही है |
          उल्लेखनीय बात यह है कि सबसे पहले हमारा यह जानना बेहद जरूरी है कि आखिर कार्य स्थल पर यौन उत्पीड़न विधेयक में क्या-क्या रखा गया है | इस नए क़ानून में किसी भी पुरूष साथी द्वारा कार्य स्थल पर अपनी महिला साथी के साथ अप्रिय यौन आचरण, अश्लील मौखिक टिप्पणी, शारीरिक संपर्क, द्वीअर्थी बातें, छेड़-छाड़, सूक्ष्म यौन इशारे, अश्लील मजाक, चुटकुले, महिला को अश्लील साहित्य दिखाना (शाब्दिक, इलेक्ट्रानिक अथवा मुद्रित), यौन एहसान की मांग या अनुरोध, अन्य कोई अप्रिय शारीरिक, मौखिक या गैर मौखिक क्रिया | ये सब इस नए महिला यौन उत्पीड़न के तहत आते हैं |
                                                                                          मुनीर अहमद मोमिन            

Tuesday, April 19, 2011

be lagam: तिहाड़ जेल से भी निकल सकते हैं आईएएस !

be lagam: तिहाड़ जेल से भी निकल सकते हैं आईएएस !: "शिक्षा निधि का दान, मेरा भारत महान शिक्षा जगत से संबंधित दो ख़बरें हैं और दोनों की दोनों ही आश्चर्य जनक हैं | एक सुखद तो एक दुखद ..."

तिहाड़ जेल से भी निकल सकते हैं आईएएस !

शिक्षा निधि  का दान, मेरा भारत महान 
         शिक्षा जगत से संबंधित दो ख़बरें हैं और दोनों की दोनों ही आश्चर्य जनक हैं | एक सुखद तो एक दुखद | एक से जहां बाक़ी लोगों को शिक्षा मिलेगी, वहीं दूसरी से निश्चित तौर पर मन में क्षोभ पैदा होगा | सुखद ये कि तिहाड़ जेल के छह कैदी आईएएस बनने के लिए सिविल सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं | वहीं देश के कई राज्य सरकारों द्वारा शिक्षा बजट को क्रिकेटरों पर लुटाने की खबर है | क्योंकि विश्व विजेता बनी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को मिलने वाली नकद रकमें शिक्षा के बजट से दी गई हैं | हम क्रिकेटरों के इनाम देने के कत्तई विरोधी नहीं हैं | लेकिन शिक्षा जैसे महत्व पूर्ण बजट से बटमारी करके इनाम की रकम के घाल-मेल पर आपत्ति तो है ही | क्योंकि आज़ादी के अर्द्ध शताब्दी से अधिक की अवधि गुजारने के बावजूद हम पूरे देश को अभी तक साक्षर तक नहीं कर पाए हैं और न ही अभी तक सभी विद्यालयों में शिक्षा संबंधी मूल-भूत बुनियादी सुविधाएं मुहैया करा पाने में कामयाब हो पाए हैं | ऐसे में ऐसे महत्वपूर्ण विभाग के मद से इनाम राशि का बन्दर-बाँट करना देश के मौजूदा शैक्षणिक परिस्थितियों के मद्देनजर मुनासिब तो कत्तई नहीं कहा जा सकता |
         बता दें कि २८ साल के बाद विश्व कप जीतने का रिकार्ड बनाने वाली टीम इंडिया के धुरंधरों पर पैसों की जो बरसात हुई, वह पैसा कहीं और से नहीं बल्कि शिक्षा बजट से निकाला गया था | कई राज्यों ने अपने शिक्षा बजट से पैसा निकालकर क्रिकेटरों को इनाम दिए | दिल्ली, पंजाब और महाराष्ट्र ने शिक्षा बजट से इनाम की धनराशि निकाली | जबकि तमिलनाडू, कर्नाटक और उत्तराखंड ने खिलाड़ियों को जमीन आवंटित की और साथ में नकद इनाम भी दिया | हालांकि इसके स्रोत का पता नहीं है | अब मुम्बई  के एक एनजीओ ने बाम्बे हाईकोर्ट को खत लिखकर इस बारे में शिकायत की है और कोर्ट से " सू मोटो " यानी अपने विवेक से निर्णय करने का आग्रह किया है |
         दूसरी ओरबड़े अपराधियों के लिए बनी तिहाड़ जेल में छह कैदी ऐसे हैं जो मौजूदा परिस्थितियों से शिक्षा लेते हुए जीवन में कुछ बनने के लिए जी-जान से प्रयासरत हैं | अमूमन तिहाड़ जेल देश में बड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वालों के बन्दीगृह के रूप में जाना जाता है | लेकिन इसी बदनाम जेल के छह कैदी भारत की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में रात-दिन एक करके जुटे हुए हैं | तिहाड़ में जेल संख्या तीन में हत्या, अपहरण और धोखा-धड़ी जैसे अपराधों के मामले में बंद छह कैदी आईएएस की तैयारी में जी-जान से जुटे हुए हैं | हालांकि ये कैदी अपनी रिहाई के बारे में निश्चित नहीं हैं | इन कैदियों को कोई कोचिंग की सुविधा आदि भी नहीं है | बल्कि कलेक्टर बनने का सपना संजोने वाले ये कैदी स्वाध्ययन के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में एक अन्य कैदी से सहायता व मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे हैं | जिसने पूर्व में आईएएस की तैयारी में छात्रों को कोचिंग दी थी |
                                                                                         मुनीर अहमद मोमिन