Saturday, April 9, 2011

'नग्न सुंदरी' पूनम की नग्नता की कीमत करोड़ों में?

          खुल गई पूनम की लाटरी की दुकान 
 
         वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में भारत की जीत पर नंगा होने का ऐलान करने वाली कथित 'नग्न सुंदरी' पूनम पाण्डेय के इरादों पर बीसीसीआई ने भले इंकार करके पानी फेर दिया | लेकिन इस मंशा को सार्वजनिक करके पूनम पाण्डेय भारत सहित पूरे विश्व में पूनम के चाँद की तरह चर्चित हो गई | लगता है पूनम ने देश में १९७५ में लगाये गए आपातकाल के 'घोष वाक्य' अपने जीवन में अंगीकार कर लिया है | यानि दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कड़ी मेहनत और अनुशासन | जिसमें अनुशासन को छोड़कर सब उसके पास है | अब उसका नंगा होने का यही पक्का इरादा उसे करोड़पति बनाने जा रहा है | पूनम ने दूरदृष्टि के तहत यह सोच लिया था कि " बदनाम भी होंगे तो, क्या नाम नहीं होगा " | लगता है इस मामले में पूनम ने शायद याना गुप्ता को अपना आदर्श चुना है | जो अभी हाल में ही एक कार्यक्रम में पेंटी पहनकर जाना भूल गई थी | मजेदार बात तो यह है कि याना को यह पता नहीं था कि वह पेंटी नहीं पहनी है | लेकिन कार्यक्रम के फोटोग्राफर को यह बखूबी पता था कि याना कमर से नीचे नंगी है | यानि कुल मिलाकर चर्चा के जरिए घटिया मार्केटिंग का घटिया हथकंडा |
         हाँ, तो बात यहाँ पूनम के नंगेपन की चल रही है | एक बात तो साफ़ है कि उसने अति उत्साह या अनजाने में नंगा होने की नंगई की मंशा नहीं जाहिर की थी | उसने जानबूझकर चर्चा में आने और अपनी मार्केटिंग के लिए ही यह शोशा छोड़ा था | और उसका तीर भी बिलकुल निशाने पर बैठ गया | इसी हफ्ते गुर्दे के पथरी का आपरेशन करा चुकी लाज-शर्म के मामले में पत्थर दिल पूनम पाण्डेय की अब बल्ले-बल्ले हो गई है | खबर है कि सिर्फ कपड़े उतारने की बात कहने के बाद से ही पूनम की चांदी हो गई थी | लेकिन अब तो उसकी लाटरी भी खुल गई है
         दरअसल पूनम को इसके बाद एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका के लिए करोड़ों का आफर  मिला है | हालांकि भारत की जीत के बाद पेरिस में कपड़ा उतारने की बात का बहाना बताकर उसने अपना वादा पूरा नहीं किया | इस बाबत पूनम की सफाई थी कि बीसीसीआई ने उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं दी | उसने यह भी सफाई दी कि वह अपने वादे पर अभी भी कायम है | नंगा होने की नाव पर सवार होकर उसने काफी चर्चाएँ  भी बटोर ली हैं | जिसका उसे अब फायदा भी मिलने जा रहा है | खबर है कि जहाँ पूनम को कई रियल्टी शोज के आफर मिले हैं,वहीं उसे एक अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका ने न्यूड फोटो शूट के लिए करोड़ों रूपये का आफर भी दिया है |
                                                                                 मुनीर अहमद मोमिन           

1 comment:

  1. Yeh aaj kal ki shoorpnakhayen hain sir ji,yeh swanbher mai doondhti hai ram ka koi bhai,hai kisi ki himmat jo kahe inko parayi,kabi vo b waqt tha jab izzat ki khatir kayi nariyon ne thi saltanete thukrayi,ab toh kehna hi parega ki jai ho poonam mai,tumhari mahima hamse toh nahi jaati hai gaayi.

    ReplyDelete