अब रही-सही कसर अगली बार
समलैंगिक विवाह क़ानून पूरी कर देगा
सामाजिक और भौगोलिक दृष्टि से कृषि व गाँव प्रधान फिरंगियों के लिए सोने की चिड़िया और आम जन के सूफी-संतों व ऋषियों-मुनियों के देश भारत की गिनती अभी तक विकासशील देशों में हो रही थी | लेकिन अब १२ साल में ही आपसी सहमति से सेक्स करने की इजाजत देकर भारत रातों-रात विकसित देश हो जाएगा | इससे पूर्व माननीय उच्चतम न्यायालय ने पहले ही "लिव इन रिलेशनशिप" यानी बिना शादी व्याह के झन्झट के ऐश करो को कानूनी पाजामा पहनाकर समाज में कबड्डी खेलने के लिए छोड़ दिया है | इधर समलैंगिको के विवाह का कानूनी मुद्दा भी अभी तक फ्लोर पर डांस कर ही रहा है | तब तक भारत सरकार ने १२ साल की उम्र में ही सेक्स करने की इजाजत देने के लिए कमर कस ली है | इसके पक्ष में सरकार भले ही दलीलें दे कि इससे बलात्कार और बाल यौन अपराध में कमी आयेगी | लेकिन समाजशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता इस क़ानून को समाज के लिए भयंकर खतरा मान रहे हैं |
यहाँ इस बात का उल्लेख आवश्यक है कि अब तक विश्व में कहीं भी सेक्स की उम्र १२ साल नहीं है | अमेरिका में आपसी सहमति से सेक्स करने की आयु सीमा १६ से १८ साल है | हालांकि वहां के हर प्रांत में इस बारे में अलग-अलग आयु सीमा है | पाकिस्तान में आपसी सहमति से सेक्स के लिए पुरुष को १८ साल और महिला के लिए १६ साल है | चीन में यह आयु सीमा १४ साल है | यूरोप में आपसी सहमति से सेक्स करने की आयु सीमा अलग-अलग देशों में अलग-अलग है | ब्रिटेन में आपसी सहमति से सेक्स करने की इजाजत १६ साल के किशोरों को ही है | यूरोपीय देशों में स्पेन में १३ साल के बच्चों में आपसी सहमति से सेक्स की इजाजत है | जबकि माल्टा और तुर्की में १८ साल है | इन देशों के मौजूदा क़ानून के तहत आपसी सहमति से पार्टनर बिना बंदिश के सेक्स कर सकते हैं | स्पेन के तर्ज पर ही दक्षिण कोरिया,नाइजीरिया और बुर्किनाफासो में १३ साल के बच्चों को भी आपसी सहमति से सेक्स करने की इजाजत है | ग्रीस में १५ साल और इससे उपर के लोगों को आपसी सहमति से सेक्स की इजाजत है | जीब्राल्टर में यह आयु सीमा १८ साल है | यहाँ हेट्रोसेक्सुअल और लेस्बियन को १६ साल में ही आपसी सहमति से सेक्स की छूट मिली है | बाकी यूरोपीय देशों में आपसी सहमति से सेक्स करने की आयु सीमा तकरीबन बराबर ही है, चाहे हेट्रोसेक्सुअल हो या लेस्बियन |

Ab aur koi mamle mai ho na ho, is mamale mai toh jandhe gadne dijiye na. MERA BHARAT MAHAN.
ReplyDelete